फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special Secretary inspected the temporary cow shelter

Bijnor News: विशेष सचिव ने किया अस्थायी गो आश्रय स्थल का निरीक्षण

Thu, 06 Apr 2023 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary inspected the temporary cow shelter
नहटौर के गांव तुराबनगर में गौशाला का निरीक्षण करते नोडल अ​धिकारी गौरव वर्मा।
नहटौर। विशेष सचिव वन विभाग गौरव वर्मा ने अस्थायी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान 49 गोवंश संरक्षित मिले। विशेष सचिव ने गोशाला में छायादार पेड़ लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




लखनऊ से आए शासन की ओर से नामित विशेष सचिव वन विभाग गौरव वर्मा ने बृहस्पतिवार को तुराबनगर स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। गोशाला में 49 गोवंश संरक्षित पाए गए। विशेष सचिव ने कहा कि गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोकाष्ठ मशीन लगाई जाए। शासन द्वारा नामित उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद डाॅ. संजीव कुमार ने भी गोवंशों को देखा। इस दौरान एसडीएम धामपुर मनोज कुमार, बीडीओ प्रताप सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अनुराग चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार गुप्ता, एडीओ पंचायत सुशील कुमार, ग्राम पंचायत सचिव सौकेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed