{"_id":"6165de218ebc3e29907d7929","slug":"special-permission-sought-for-taking-medicines-for-operation-bijnor-news-mrt5604142170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के लिए दवाइयां लेने को मांगी विशेष अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के लिए दवाइयां लेने को मांगी विशेष अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन के लिए दवाइयां लेने को मांगी विशेष अनुमति
बिजनौर। जिला अस्पताल में दवाइयों के अभाव में आंखों के ऑपरेशन बंद होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने शासन से पिछले टेंडर पर ही दवाइयां आपूर्ति कराने के लिए विशेष अनुमति मांगी है। 500 मरीजों के आंखों के ऑपरेशन के लिए दवाइयां देने को कहा गया है। इससे ऑपरेशन की वेटिंग लिस्ट में शामिल लोगों को राहत मिलेगी।
कोरोना के बाद आंखों के रोगियों के लिए ओपीडी तो शुरू हो गई, लेकिन दूसरी लहर के बाद से ऑपरेशन बंद हैं। आंखों के ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा जिला अस्पताल में खत्म हो चुकी हैं। बिना इनके उपचार नहीं हो सकता है। जो मरीज आंखों के ऑपरेशन के लिए आ रहे हैं उन्हें वेटिंग लिस्ट में शामिल किया जा रहा है। अब तक 400 से ज्यादा मरीजों को वेटिंग लिस्ट में शामिल किया गया है। अब भी लगातार संख्या बढ़ रही है। दवा के अभाव में ऑपरेशन न होने पर ये मरीज भी परेशान थे।
अमर उजाला ने इस समस्या को मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार दवा सप्लाई करने के लिए इस साल अभी टेंडर नहीं हुआ है। पिछले साल के टेंडर पर ही कंपनी से 500 मरीजों के ऑपरेशन के लिए दवा मांगी गई है। इसके लिए शासन को डीएम कार्यालय से पत्र लिखवाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि शासन की ओर से इस संबंध में मंजूरी जल्द ही मिल जाएगी और जिला अस्पताल को दवा की आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
शासन से पुराने टेंडर पर दवा सप्लाई कराने के लिए पत्र लिखा गया है। दवा मिलते ही ऑपरेशन फिर से शुरू करा दिए जाएंगे।
- डा.एसके निगम, एसीएमओ