फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special patrol operation started in Corbett's forests

कार्बेट के वनों में दस मई तक विशेष गश्त अभियान शुरू, चांदनी रात ही सबसे अधिक संवेदनशील

Tue, 05 May 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Special patrol operation started in Corbett's forests
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व व कालागढ़ के वनों में बावरिया गैंग को लेकर विशेष गश्त अभियान शुरू कर दिया गया है जो 10 मई तक चलेगा। अपराधियों की धरपकड़ को 12 टीमें बनी है। बावरिया गैंग के लिए वन्य जीवों के शिकार को चांदनी रात को अधिक संवेदनशील माना जाता है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते वनों में अपराधियों, शिकारियों, बावरिया आदि को लेकर कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने विशेष गश्त अभियान शुरू किया है। कालागढ़ के उपप्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि सभी रेंज अधिकारियों को गश्ती दलों के साथ गश्त करने के निर्देश है। कालागढ़ में 12 टीमों का गठन किया गया है। कार्बेट वनों में चांदनी रात में अपराध की अधिक संभावना होती है। बावरिया गिरोह के सदस्य बाघ का शिकार चांदनी रात में करना अधिक पसंद करते है। रात में कालागढ़, सूखास्रोत, जंगल के भीतरी इलाके, नदियों, नालों पर विशेष निगरानी की जा रही है। वनों में बाघ से सुरक्षा के लिए हाथी से गश्त की जा रही है। कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट ने बताया कि बिजनौर की सीमा पर बनी दीवार सबसे अधिक संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed