{"_id":"648cb14968029e363e0b8384","slug":"special-campaign-will-run-in-roadways-buses-there-will-be-videography-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-5217-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रोडवेज बसों में चलेगा विशेष अभियान, होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रोडवेज बसों में चलेगा विशेष अभियान, होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन
बिजनौर। परिवहन मुख्यालय से रोडवेज बसों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग कर वीडियोग्राफी भी की जाएगी। अगर चेकिंग में कोई कमी मिलती है तो उसकी वीडियाेग्राफी कर मुख्यालय को भेजी जाएगी।
अनधिकृत ढाबों पर खड़ी निगम के वाहनों की वीडियोग्राफी की जाएगी और मार्गपत्र पर भी विवरण लिखा जाएगा। इसके अलावा ढाबों पर रुकने वाली सभी बसों के लिए निगम को देय धनराशि का ईटीआईएम से प्राप्त रसीद दी जा रही है या नहीं, इसकी भी पुष्टि होगी। बसों में व्यापारिक सामान की जांच होगी। व्यापारिक सामान मिलने पर वीडियाेग्राफी की जाएगी। चालक-परिचालक वर्दी में है या नहीं, साथ ही चालक-परिचालक ने ड्यूटी के दौरान एल्कोहॉल का सेवन तो नहीं कर रखा है। नशे में होने पर वीडियोग्राफी की जाएगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार नेे बताया कि मुख्यालय से आए निर्देशों का पालन किया जा रहा है। चेकिंग अभियान चलाकर वीडियाेग्राफी भी कराई जा रही है।