फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP workers demonstrated

विधायक, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व सहित कई स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। विधायक और पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और चुनाव में धांधली के खिलाफ कई स्थानों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपे।
विधायक हाजी तसलीम अहमद ने अपने आवास पर आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश सरकार पर किसान, मजदूर और आम जनता के हितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश में जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। विधायक ने मिशन 2022 को साकार करने और अखिलेश यादव को बहुमत से सत्ता में पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। विधायक हाजी तसलीम अहमद, जिला पंचायत सदस्य मो. रफी अंसारी, मनव्वर अली, नईम अकरानी, नवेद इकबाल, शाहनवाज मंसूरी, फैसल, जावेद शेख, महताब, हरमिंदर ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम परमानंद झा और सीओ गजेंद्र पाल सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खां, शेख मोहम्मद आविद, अनीस सैफी, अतीक कुरैशी, बृजेश के नेेतृत्व में आवास पर प्रदर्शन कर एसडीएम को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता सफदर आमिर, आयशा सिद्दीकी, तसनीम अहमद, राजकुमार, जावेद कमर सिद्दीकी ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रफीक अंसारी, खालिद मसूद, जावेद अहमद, पूनम शर्मा सहित सपा कार्यकर्ताओं ने रम्पुरा में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में इकराम अंसारी, फुरकान खां, नफीस अहमद, इमरान अली, आफताब राइन, परवेज, परगट सिंह के नेतृत्व में और सपा नेता महमूद कुरैशी भोलू, ग्राम प्रधान जरीव, मो. आशिफ, शमशाद, सुनील शर्मा, मो. अहसान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जलालाबाद और आजाद नगर क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed