फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP will get the rights of farmers, committee formed

किसानों का हक दिलाएगी सपा, बनाई कमेटी

Sun, 11 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP will get the rights of farmers, committee formed
किसानों का हक दिलाएगी सपा, बनाई कमेटी
विज्ञापन

नगीना। तहसील के 17 गांव की जमीन को झाड़ी, जंगल और नदियों में दर्ज करने की एसडीएम कोर्ट कार्यवाही कर रही है। चार गांवों की 2472 बीघा जमीन से खातेदारों के नाम निरस्त कर जमीन को मूल श्रेणी में दर्ज करने के आदेश 15 दिन पहले दिए गए। रविवार को समाजवादी पार्टी ने किसानों का हक दिलाने का ऐलान किया। पार्टी हाईकमान ने इस मामले में तीन पूर्व मंत्रियों सहित आठ पदाधिकारियों की कमेटी बनाकर रिपोर्ट मांगी है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बढ़ापुर क्षेत्र के 17 ग्रामों की जमीन के मामले में पार्टी के आठ जिम्मेदार नेताओं की कमेटी बनाकर उनसे रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बनाई गई कमेटी में पूर्व मंत्री व नगीना के सपा विधायक मनोज पारस के अलावा पूर्व मंत्री अताउर्रहमान, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, सीतापुर के लहरपुर विधायक अनिल वर्मा, कपिल गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन, कुलदीप सिंह, प्रतेंद पाल सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विधायक मनोज पारस ने बताया कि आठ सदस्य प्रतिनिधिमंडल 16 सितंबर को क्षेत्र में जाकर ग्राम वासियों से मिलकर मामले की पूरी जानकारी हासिल करेगा। इसके बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजेगा। सपा किसानों को उनका हक दिलाने की लड़ाई लडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed