फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP took stock of drug de-addiction center

एसपी ने नशा मुक्ति केंद्र का जायजा लिया

Thu, 13 Oct 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
SP took stock of drug de-addiction center
एसपी ने नशा मुक्ति केंद्र का जायजा लिया
विज्ञापन

नूरपुर। पुलिस अधीक्षक ने ग्राम लिंडरपुर में बने नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नशा मुक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार की दोपहर ग्राम लिंडरपुर में बने नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे एसपी दिनेश सिंह ने वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इस दौरान केंद्र संचालक अमित यादव ने बताया कि इस केंद्र में भर्ती होने वाले लोगों को घर जैसा माहौल दिया जाता है। नशा करने वालों की काउंसलिंग कर उन्हें नशे से दूर किया जाता है। इस समय केंद्र में करीब 50 मरीजों का इलाज चल रहा है। एसपी ने युवाओं को नशे से दूर करने के लिए किए किए जा रहे प्रयास के लिए केंद्र संचालक अमित यादव की सराहना की। उन्होंने पुलिस को कड़े निर्देश दिए कि नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। इसके अलावा नशा करने वालों को चिन्हित कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए जागरूक करें। इस दौरान एएसपी ग्रामीण रामअर्ज, एएसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन, सीओ सुनीता दहिया, प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed