फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP to block major election blow

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा को झटका

Sun, 07 Feb 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 07 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
SP to block major election blow
बिजनौर में  ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी सपा को लगा झटका। आठ में से केवल चार ही सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत हुई है। सपा की बागी विधायक रुचिवीरा के समर्थित पांच में से चार प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने से पूर्व ही तीन ब्लॉक स्योहारा, अफजलगढ़ और नूरपुर में सपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए थे।
विज्ञापन



मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक से सपा प्रत्याशी रेखा चौधरी 15 वोटों से चुनाव जीती। रेखा चौधरी को 73 व निर्दलीय ऋचा राणा को 58 वोट मिले। हल्दौर में सपा प्रत्याशी आंचल को निर्दलीय सर्वेश राज ने एक वोट से हराया। आंचल को 60 व सर्वेशराज को 61 वोट मिले। कोतवाली देहात में सपा प्रत्याशी पूनम चौधरी सबसे ज्यादा 112 वोटों से जीती। पूनम चौधरी को 148 व राखी अग्रवाल को 36 वोट मिले। नजीबाबाद ब्लाक में निर्दलीय अवधेश कुमार 15 वोटों सेे जीते। अवधेश कुमार को 94 व सपा प्रत्याशी मकसूद को 79 वोट मिले। किरतपुर ब्लाक में निर्दलीय अनिल कुमार आठ वोट से जीते। अनिल कुमार को 47 व सपा प्रत्याशी अनीता सिंह को 39 वोट मिले। आंकू ब्लाक में मृणाल भारद्वाज छह मतों से चुनाव जीते। मृणाल को 53 व सपा प्रत्याशी मोहम्मद शाहिद को 47 वोट मिले। धामपुर ब्लाक में सपा प्रत्याशी मोहम्मद अकबर 80 वोटों से जीते।
विज्ञापन


 मोहम्मद अकबर को 101 व निर्दलीय अतुल कुमार को 21 वोट मिले। जलीलपुर ब्लॉक में सपा प्रत्याशी आबिदा जीती। आबिदा  को 93, निर्दलीय प्रत्याशी मिथलेश को 12 व विनोद कुमारी को दस वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दौर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश राज ने सपा प्रत्याशी आंचल को एक वोट से हरा दिया। इस सीट पर चुनाव को लेकर घमासान मचा था। सपा के कई दिग्गज चुनाव में जुटे थे।
 सुरक्षित हल्दौर ब्लॉक प्रमुख की सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ। गांव अगरी निवासी सुनील कुमार  की पत्नी सर्वेश राज चुनाव जीत गई । सर्वेश राज को  61 वोट पड़े। उनके सामने चुनाव लड़ रही सपा प्रत्याशी आंचल को 60 वोट मिले। एक वोट से आंचल चुनाव हार गई। चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संजू देवी भी चुनाव मैदान में थी। संजू देवी को एक भी वोट नहीं मिला। सर्वेश राज गांव कडापुर उर्फ लडापुर से बीडीसी सदस्य है। एआरओ प्रमोद सिरेही ने विजयी सर्वेश राज को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर एसडीएम सदर बिजनौर अजय तिवारी सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, बीडीओ श्वेतांक पांडे एवं थाना प्रभारी प्रदीप यादव  पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


चांदपुर के जलीलपुर ब्लाक प्रमुख के रविवार को हुए चुनाव में सपा समर्थित आबिदा पत्नी मोहम्मद शहिद ने 93 मत पाकर भारी मतों से विजयी हासिल की। रविवार को ब्लाक प्रमुख के लिए हुए चुनाव में कुल 130 मतों में से 129 ने अपने मत का प्रयोग  किया। इसमें अकौंधा निवासी मोहम्मद शाहिद की पत्नी सपा समर्थित आबिदा को 93 मत मिले जबकि ब्लाक प्रमुख चरन सिंह  की पत्नी दिनेश कुमारी को मात्र 10 ही मत संतोष करना पड़ा।दूसरे स्थान पर स्याऊ निवासी मितलेश पत्नी महेश सिंह को 12 मत मिले। 14 मत निरस्त हुए। इससे आबिदा 81 मतों से विजयी रहीं।
कोतवाली देहात में ब्लाक कोतवाली में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव मे 187 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया जिसमें पूनम चौधरी को 148 मत व उसके प्रतिद्वंद्वी राखी को 36 मत मिले जबकि 3 मत निरस्त हुए। इस दौरान कोतवाली नहटौर मार्ग पूर्ण रूप से बंद रहा।

ब्लाक कोतवाली में ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव अधिकारी रविदत्त के देखरेख मे पूर्वाह्न 11 बजे चुनाव प्रारंभ हुआ जिसमे सबसे पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी कुलवीर सिंह ने अपने मत का उसके पश्चात प्रत्याशी पूनम चौधरी ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान 187 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें से पूनम चौधरी को 148 वोट, तथा उसके प्रतिद्वब्द्वि राखी अग्रवाल को मात्र 36 वोट मिले जबकि 3 वोट निरस्त निकले।पूनम चौधरी ने राखी अग्रवाल को सबसे अधिक 112 वोटो से पराजित किया। किरतपुर में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में निर्दलीय अनिल कुमार ने सपा प्रत्याशी  डा. अनीता सिंह को पटखनी दे दी। अनिल कुमार को 47 व अनिता सिंह को 39 वोट मिले। आठ वोट से अनिल कुमार चुनाव जीत गए। अनिल कुमार को विधायक रुचिवीरा ने समर्थन दे रखा था। अपने पाले के आठ बीडीसी सदस्य अनिल कुमार को विधायक ने दिए थे।

मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में रेखा की जीत
बिजनौर। रविवार को मोहम्मदपुर देवमल कार्यालय में ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर बीडीसी सदस्यों ने वोट डाले 133 में से 132 सदस्यों के वोट पड़े। एक वोट नहीं डाला गया। सपा प्रत्याशी रेखा चौधरी को 73 व निर्दलीय ऋचा राणा  को 58 वोट मिले। एक वोट कैंसल हो गया। 131 वोट पड़े थे। रेखा चौधरी ने ऋचा राणा को 15 वोट से हरा दिया। चुनाव का परिणाम घोषित होते ही रेखा राणा के समर्थक उछल पड़े। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। रेखा राणा के पति नागेंद्र पंवार को फूल मालाओं से लाद दिया। रेखा चौधरी के प्रमाण पत्र लेने के बाद रेखा चौधरी व उनके पति नागेंद्र पंवार को  जुलूस की शक्ल में दोनों को सपा नेता व कार्यकर्ता पहले सपा कार्यालय  लेकर गए बाद में  घर लाए। घर पर जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी हुई।

चुनाव को  लेकर भारी गहमा गहमी का माहौल था। प्रदर्शनी चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। ये ही हाल विकास भवन के पास था। वहां भी बैरिकेडिंग लगाई गई थी। अंदर  किसी को नहीं आने दिया जा रहा था। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ब्लाक कार्यालय पर चुनाव की कमान संभाले थे। सबसे पहले 11 बजकर पांच मिनट पर सपा प्रत्याशी रेखा चौधरी पाले के बीडीसी सदस्य दो स्कूल बसो में भरकर प्रदर्शनी चौक की तरफ से आए। दो एंबुलेंस में भी कई वोटर लाए थे। इनमें एक घायल वोट भी था। इन सदस्यों को पहले प्रदर्शनी चौक व बाद में कलक्ट्रेट के बाहर रोक दिया। पुलिस के साथ सपा नेताओं की खूब नोकझोंक भी हुई ।

बैरिकेडिंग पर विधायक रुचिवीरा व उनके पति जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा को सीडीओ व पुलिस ने अंदर आने से रोक दिया। उदयनवीरा बैरिकेडिंग  के अंदर घुस आए।  इस बात पर सीडीओ व उदयनवीरा में खूब बहस हुई। बाद में सीडीओ ने उन्हे  बैरिकेडिंग से बाहर कर दिया। इसके बाद ऋचा राणा पक्ष के सदस्यो से भरी बस को अंदर लाया गया।  बस से उतरकर बीडीसी सदस्य वोट डालने गए।

निर्दलीय सर्वेश राज ने जीता चुनाव
हल्दौर। हल्दौर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश राज ने सपा प्रत्याशी आंचल को एक वोट से हरा दिया। इस सीट पर चुनाव को लेकर घमासान मचा था। सपा के कई दिग्गज चुनाव में जुटे थे। गांव अगरी निवासी सुनील कुमार  की पत्नी सर्वेश राज चुनाव जीत गई । सर्वेश राज को  61 वोट पड़े। उनके सामने चुनाव लड़ रही सपा प्रत्याशी आंचल को 60 वोट मिले। एक वोट से आंचल चुनाव हार गई। चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संजू देवी भी चुनाव मैदान में थी। संजू देवी को एक भी वोट नहीं मिला। सर्वेश राज गांव कडापुर उर्फ लडापुर से बीडीसी सदस्य है। एआरओ प्रमोद सिरेही ने विजयी सर्वेश राज को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर एसडीएम सदर बिजनौर अजय तिवारी सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, बीडीओ श्वेतांक पांडे एवं थाना प्रभारी प्रदीप यादव  पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


आबिदा बनीं जलीलपुर  की ब्लॉक प्रमुख
चांदपुर। जलीलपुर ब्लाक प्रमुख के रविवार को हुए चुनाव में सपा समर्थित आबिदा पत्नी मोहम्मद शहिद ने 93 मत पाकर भारी मतों से विजयी हासिल की। रविवार को ब्लाक प्रमुख के लिए हुए चुनाव में कुल 130 मतों में से 129 ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें अकौंधा निवासी मोहम्मद शाहिद की पत्नी सपा समर्थित आबिदा को 93 मत मिले जबकि ब्लाक प्रमुख चरन सिंह की पत्नी दिनेश कुमारी को मात्र 10 ही मत संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed