फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP may Mach pitched

नजीबाबाद से पार्टी प्रत्याशी का टिकट काटा, सपा में मच सकता है घमासान

Tue, 04 Oct 2016 04:39 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सपा हाईकमान ने नजीबाबाद से पार्टी प्रत्याशी अबरार आलम का टिकट काट दिया है। उनकी जगह विधायक तसलीम अहमद को टिकट दिया गया है। तसलीम अहमद पिछले दिनों बसपा   का दामन छोड़कर सपा में   शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


तसलीम अहमद 2012 के चुनाव में नजीबाबाद से बसपा से विधायक बने। इससे पहले वह सपा में थे। सपा में रहकर दो बार तसलीम अहमद नगर पालिका नजीबाबाद के चेयरमैन भी रह चुके हैं। दलितों ने तसलीम अहमद का बसपा में विरोध शुरू कर दिया  था। इस पर तसलीम अहमद  ने बसपा से नाता तोड़ने का मन    बना लिया। 
विज्ञापन

इसके लिए वह मौका तलाश रहे थे। एमएलसी चुनाव के दौरान तसलीम अहमद ने बसपा से नाता तोड़कर सपा का दामन थाम लिया। सपा हाईकमान ने नजीबाबाद से पूर्व ब्लाक प्रमुख अबरार आलम को प्रत्याशी बना दिया था। अबरार आलम को पहले से ही कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा था। सपा हाईकमान ने अब अबरार आलम  का टिकट काटकर विधायक तसलीम अहमद को दे दिया र्है। तसलीम अहमद के समर्थक पार्टी हाईकमान के इस निर्णय से गदगद है तो अबरार आलम के समर्थको में मायूसी है। खुद विधायक तसलीम अहमद ने सपा से टिकट मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed