फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP leadership elections for the Fête leaves

सपा आलाकमान ने विधानसभा चुनाव के लिए फेटे पत्ते

Thu, 29 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सपा हाईकमान ने बिजनौर से विधायक रुचि वीरा और नगीना विधानसभा सीट से विधायक मनोज पारस व पर दांव खेला है । सपा में चल रही रार के बीच किसी का भी टिकट पक्का नहीं माना जा रहा था। धामपुर सीट पर मंत्री मूलचंद चौहान का टिकट पक्का है।  
विज्ञापन

 सपा के अंदर टिकटों को लेकर घमासान मचा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पसंद के प्रत्याशी चाहते हैं तो शिवपाल यादव टिकटों में अपना दखल चाहते हैं। अखिलेश यादव द्वारा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को 403 प्रत्याशियों की सूची सौंपने के बाद पार्टी में खलबली मच गई थी। राजनीतिक गलियारों में कई लोगों के टिकट बदले जाने की चर्चा तेज हो गई थी। जिले में भी प्रत्याशियों में भी टिकटों को लेकर हलचल मची थी। अपना टिकट बचाने के लिए कई प्रत्याशियों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया था। सपा जिले की नूरपुर सीट से नईमुलहसन, चांदपुर सीट से शेरबाज पठान, बढ़ापुर सीट से शेख सुलेमान, नहटौर सीट से मुन्ना लाल प्रेमी व नजीबाबाद सीट से विधायक  तसलीम अहमद को पहले ही प्रत्याशी बना चुकी है। 
विज्ञापन

बिजनौर , नगीना व धामपुर सीट पर पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले थे। बिजनौर, नगीना और धामपुर पर तीनों सीट पर विधायक रुचि वीरा , मनोज पारस व मंत्री मूलचंद चौहान का टिकट पक्का माना जा रहा था। बिजनौर सीट से पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, एवीआई संस्था के डायरेक्टर योगेश शर्मा  डा. रमेश तोमर व नगीना सीट पर पूर्व सांसद यशवीर धोबी  टिकट मांग रहे थे। बिजनौर की विधायक रुचि वीरा सपा सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खां की नजदीकी हैं। उनका टिकट कटने का भी कोई सवाल नहीं था। मनोज पारस व मंत्री मूलचंद चौहान का टिकट शुरू से पक्का माना जा रहा था। धामपुर सीट से मूलचंद चौहान का टिकट पक्का हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed