फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP is anti-minority: Shamsuddin Raine

बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

Fri, 26 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP is anti-minority: Shamsuddin Raine
अल्पसंख्यक विरोधी है सपा : शमसुद्दीन राईन
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। बसपा के पश्चिमी उप्र प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने कहा है कि भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सपा ने अल्पसंख्यकों को वोट की राजनीति के रूप में प्रयोग किया है। उन्होंने नजीबाबाद विधानसभा से शाहनवाज आलम को बसपा का पार्टी प्रत्याशी घोषित किया।
बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन अमान नगर क्षेत्र में बसपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सागर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बसपा के पश्चिमी उप्र एवं उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने भाजपा और सपा की नीतियों को अल्पसंख्यक और अनुसूचित विरोधी होने के साथ अमन और भाईचारे को प्रभावित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बसपा ने अपने कार्यकाल में सर्व समाज हितों के साथ प्रदेश को बहुमुखी विकास दिया।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से उन्होंने नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए शाहनवाज आलम को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया।
खुर्शीद आलम के संचालन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को बसपा सांसद गिरीशचंद, बिजनौर की बसपा प्रत्याशी रूचि वीरा, पूर्व विधायक मो.गाजी, नगीना के पूर्व चेयरमैन खलीलुर्रहमान, धनीराम, मनोहरलाल सहित अनेक वक्ताओं ने बसपा के मिशन 2022 को साकार बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में मो.अच्छन राईन, शहाबुद्दीन राईन, नंदराम प्रजापति, बिजेंद्र कश्यप, डॉ.कृष्णदत्त, सुरेश रवि, दीपक कुमार, राजेंद्र सिंह, नदीम खां, तनवीर शेख, डॉ.आजाद, अय्यूब राईन, रणविजय, विजयपाल सिंह, दिलीप कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed