फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP extracted outburst

सपा पर निकाली भड़ास

Wed, 06 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 06 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
SP extracted outburst
नसीमुद्दीन सिद्दीकी का माला पहनाकर स्वागत करते बसपाई। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा और सपा पर जमकर भड़ास निकाली। प्रदेश में सांप्रदायिक दंगा कराने के लिए दोनों पार्टियाें को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय आदर्श इंटर कालेज के मैदान में कार्यकर्ता महासम्मेलन में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि  प्रदेश में केवल बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके शासन में किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम सही समय पर मिला है। सभी जातियों को मान-सम्मान मिला। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे कहते हैं कि हर हर मोदी, घर घर मोदी, लेकिन उन्होंने घर-घर से अरहर की दाल ही दूर कर दी। उन्होंने बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में फहद यजदानी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि बहन मायावती के निर्देश पर फहद यजदानी को प्रत्याशी बनाकर भेजा है। सपा की सरकार में आम आदमी को तो छोड़ ही दो बड़े अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। बिजनौर के सहसपुर के एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद  की हत्या हुए 48 घंटे से ज्यादा समय बीत गया उसके हत्यारों का पता तक नहीं चला है। 2017 के विधान सभा चुनाव में जनता सपा को उखाड़ फेकेंगी। विधायक गाजी ने भी घोषित प्रत्याशी को जीताने का आह्वान किया। कार्यक्रम को फहद यजदानी, गिरीशचन्द्र, तसलीम अहमद, ओमकुमार,  धनीराम, दीपक कुमार, गौहर इकबाल, रशीद अहमद, छिददु, आदि ने सम्बोधित किया।  नफीस कुरैशी,  मौ.रफी, हाजी फरीद, पप्पू पठान, मौ. असलम,  गुडडु खां, सलीम अहमद, मौ. जैद, लाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, प्रकाश मेहरा,  चंद्रपाल सिंह, चतर सिंह, सरदार मलकीत सिंह, गुरविंदर      सिंह, जगदीश जीतू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed