फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP-Congress alliance Nervous Modi: Rahul

सपा-कांग्रेस गठबंधन से घबराए मोदी : राहुल

Mon, 13 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
SP-Congress alliance Nervous Modi: Rahul
SP-Congress alliance Nervous Modi: Rahul - फोटो : अमर उजाला
 अफजलगढ़ में  कांग्रेस  के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां कहा कि मोदी सरकार युवा, गरीब,  मजदूर, किसान विरोधी है। सपा-कांग्रेस के गठबंधन से मोदी के चेहरे पर घबराहट है। किसानों का कर्ज माफ करने की बजाय मोदी ने एक झटके में नोटबंदी कर जनता को बेेहाल कर दिया। गरीबों को बैंकों की लाइन में लगवाकर उनका धन देश के गिने-चुने करोड़पतियों को दे दिया। 94 प्रतिशत काला धन रियल एस्टेट में है। मोदी ने गरीबों की जेब का पैसा तो निकाला, पर ब्लैक मनी रखने वालों को छुआ तक नहीं। गरीबों का छह लाख हजार करोड़ देश के डिफॉल्टरों को दे दिया।
विज्ञापन

सोमवार को अफजल खां मैदान में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी हुसैन अहमद अंसारी के समर्थन में हुई जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी राज में डिफॉल्टर देश को लूट रहे हैं। फिर भी मोदी सरकार उन पर धन की बरसा रही है। गरीबों का धन बैंकों में जमा कराकर उसी से अमीरों का कर्ज माफ कर दिया गया। किसानों की फसल बारिश, ओले में नष्ट हो जाती हैं, लेकिन उन्हें मुआवजा तक नहीं मिला। मोदी का एक ही नारा हैं गरीबों का पैसा खींचो, उद्योगपतियों को सींचो। कांग्रेस किसानों के कर्ज  माफ करने को लेकर तमाम कोशिश करती रही, लेकिन मोदी इस पर बुत-सा मुंह बना लेते हैं। संसद में बगलें झांकने लगते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के शेर को बब्बर शेर बनकर गरजने का शौक तो हैं, मगर संसद में चूहे जैसी आवाज भी नहीं निकलती है। मेक इन इंडिया लांच करने पर मोदी ने देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, मगर अब तक एक लाख  युवाओं को भी रोजगार नहीं मिल पाया। मोदी ने नोटबंदी कर देश के गरीबों को  मोबाइल टैक्नोलॉजी से जोड़ने का जादू करना सिखाया है। पेटीएम पर चुटकी लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पेटू मोदी मुझे पैसा दो। देश का दस प्रतिशत धन विदेश कंपनी पेटीएम को चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर यूपी को औद्योगिक प्रदेश बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर हिस्से में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए उद्योग खोले जाएंगे। प्रदेश में ही मेक इन यूपी प्रोडक्ट बनाकर विदेशों को निर्यात किए जाएंगे। गरीबों, किसानों के ऋण माफ कर उन्हें राहत दी जाएगी। उन्होंने मंच से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने और देश से मोदी सरकार का सफाया करने की अपील की।

सिख समाज ने किया सम्मान
मंच पर सिख समाज की ओर राहुल गांधी को पगड़ी बांधकर तलवार भेंट की गई। यहां सिख समाज के भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन शेख सुलेमान, पालिकाध्यक्ष जावेद विकार, नहटौर से गठबंधन प्रत्याशी मुन्ना लाल प्रेमी, शेरबाज पठान, नसीब पठान, नफीस कुरैशी, इस्माइल तुर्क, सरदार गुरविंदर सिंह, शेख इरशाद हुसैन, जरीफ उस्मानी, फारू अहमद, अफजल कुरैशी, अय्यूब अंसारी, विशाल अहमद, इदरीश कुरैशी, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

मायावती का जिक्र भी नहीं किया
राहुल गांधी ने सभा में एक भी बार मायावती पर हमला नहीं बोला। पूरे समय उन्होंने केवल मोदी को ही जमकर कोसा।


युवाओं में दिखा जोश
राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने से ही युवा जोश से लबरेज थे। युवाओं ने शरीर पर कांग्रेस का झंडा बनाकर सपा राहुल लिख रखा था। वे इसी वेश में नगर में घूमकर मतदाताओं को आकर्षित कर रहे थे। 

32 मिनट तक बोले राहुल
राहुल गांधी का उड़नखटोला हेलीपेड पर करीब तीन बजे पहुंचा। इसके बाद तीन बजकर आठ मिनट पर राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। तीन बजकर 40 मिनट पर राहुल गांधी सभा रवाना हो गए। तीन बजकर 48 मिनट पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का उड़नखोटला उड़ गया।

पुलिस पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता का आरोप
पुलिस व्यवस्था को लेकर जनता में भारी आक्रोश रहा। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने राहुल गांधी की सुरक्षा के नाम पर उन्हें मंच स्थल तक नहीं पहुंचने दिया। दर्शक दीर्घा में खड़ा होने पर पुलिस ने अभद्रता की। मंच स्थल के नजदीक सुरक्षा बलों ने कांग्रेस व सपा समर्थकों को भी राहुल गांधी से ठीक से नहीं मिलने दिया।

जाम से नगर हलाकान
राहुल गांधी की सभा के चलते नगर में जाम लगा रहा। सवेरे दस बजे से कालागढ़ मार्ग पर ट्रैफिक को रोक दिया गया। इससे वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। सभा के बाद मार्ग पर वाहनों का रैला निकल पड़ा। इससे सोमवार के बाजार में आने को लेकर भी लोगों को परेशानी हुई। 


स्थानीय मुद्दों से बनाए रखी दूरी
सभा में पहुंचे लोगों का कहना है कि राहुल गांधी ने स्थानीय मुद्दों को छुआ तक नहीं। उन्होंने मंच से राष्ट्रीय स्तर की बातों को ही महत्ता दी। आमजन के सरोकार से जुड़ी एक भी समस्या को मंच से नहीं रखा। उनका पूरा फोकस मोदी पर ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed