{"_id":"68c46501f87a9fed600985cc","slug":"sp-city-arrived-on-bike-got-petrol-without-helmet-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-159996-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाइक पर पहुंचे एसपी सिटी, बिना हेलमेट मिला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाइक पर पहुंचे एसपी सिटी, बिना हेलमेट मिला पेट्रोल
Fri, 12 Sep 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बाइक पर पीछे बैठकर बिना हेलमेट के तेल लेने पहुंचे एसपी सिटी स्रोत वीडियो ग्रेव
बिजनौर। बाइक पर पहुंचे एसपी सिटी, बिना हेलमेट मिला पेट्रोलपेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के ही दुपहिया वाहन चालकों को फ्यूल दिया जा रहा था। उन्होंने पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज तलब की है।
शासन के आदेश हैं कि दुपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के फ्यूल न दिया जाए। शुक्रवार की शाम एसपी सिटी संजीव बाजपेयी टीएसआई रवि नैन के पीछे बाइक पर बैठकर चक्कर रोड एवं एसबीआई शाखा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां उन्हें बिना हेलमेट के ही दुपहिया वाहन चालक पेट्रोल लेते मिले। उन्होंने खुद भी हेलमेट नहीं लगाया था। इसके बावजूद उनकी बाइक में पेट्रोल दे दिया गया। एएसपी सिटी ने पेट्रोल पंपों की सीसीटीवी फुटेज तलब की है। पेट्रोल पंप के संचालकों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
एसपी सिटी ने बताया कि सरकार का आदेश है कि बिना हेलमेट वालों को तेल नहीं देना है। इसके बाद भी सरकार के आदेशों को दरकिनार किए जाने की शिकायत मिल रही थी। फिलहाल नोटिस दिया जा रहा है।