फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Sorry' became the armor of the bondage of seven words

55 सौ लाउडस्पीकर उतारे गए, 3757 की आवाज हुई कम

Sun, 01 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
'Sorry' became the armor of the bondage of seven words
धार्मिक स्थलाें से 55 सौ लाउडस्पीकर उतारे गए
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने चार दिन तक चलाए अभियान में धार्मिक स्थलों से 5500 लाउडस्पीकर उतरवा दिए हैं, बाकी बचे 3757 की आवाज धीमी करा दी है। अगर इनकी आवाज को तेज किया तो इन्हें भी उतार दिया जाएगा। वहीं बरेली जोन के नौ जिलों में सबसे ज्यादा लाउडस्पीकर बिजनौर में ही उतारे गए हैं।
शनिवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिस के सभी अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें ईद के त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का खाका तैयार करने पर मंथन किया। एसपी ने कहा कि ईद और अक्षय तृतीय को शांति पूर्वक संपंन्न कराने के लिए उचित प्रबंध करें। बताया कि ईद की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी। ईदगाह के परिसर और मस्जिद के परिसर के अंदर ही नमाज होनी है।
विज्ञापन

एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के धार्मिक स्थलों पर एक एक लाउडस्पीकर रह गया है, जिनकी संख्या 3757 है। इनकी आवाज को धीमा करा दिया गया है। धार्मिक स्थल के परिसर से आवाज बाहर नहीं जानी चाहिए। अगर किसी को लाउडस्पीकर की आवाज से दिक्कत होती है, और वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच गया तो लाउडस्पीकर उतरवा दिया जाएगा। बताया कि 5500 लाउडस्पीकर उतरवार दिए हैं जो बिना अनुमति के लगे हुए थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो एक एक लाउडस्पीकर रह गया है, उसी आवाज पर ध्यान रखा जाए। बैठक में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed