{"_id":"5dab5be98ebc3e0167562bc9","slug":"sophia-won-the-marathon-race-bijnor-news-mrt4494627100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोफिया ने 26 मिनट 38 सेकेंड में लगाई दौड़, अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोफिया ने 26 मिनट 38 सेकेंड में लगाई दौड़, अव्वल
विज्ञापन
सोफिया ने जीती मैराथन दौड़
बिजनौर। एचएम पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रथम मैराथन में सोफिया ने 26 मिनट 38 सेकेंड में दौड़ जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें कक्षा चार से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग की छह और सीनियर वर्ग की 11 किलोमीटर की दौड़ हुई। इस अवसर पर पहले तीन स्थान पर आने वाले धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को विद्यालय में मैराथन का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक अशोक चौधरी व कुसुम चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ एचएम स्कूल से शुरु होकर पेदी, मोमिनपुर, मौजीपुर से होते हुए वापस विद्यायल में आकर संपन्न हुई। जूनियर बालिका वर्ग में कक्षा चार की सोफिया ने 26 मिनट 38 सेकंड में निर्धारित छह किलोमीटर दौड़ लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर इंशा बैतूल और तीसरे नंबर पर शहरीन रही। बालक वर्ग में कक्षा पांच के जयदीप ने 19 मिनट छह सेकेंड में निर्धारित दौड़ पूरी की। इसी कक्षा के अभय दूसरे और कक्षा चार का ललित तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर बालिका वर्ग में कक्षा छह की रेनू ने निर्धारित 11 किलोमीटर की दौड़ एक घंटा 15 मिनट सात सेकेंड में पूरी कर पहला स्थान पाया। कक्षा दस की दामिनी और सातवीं की कनिका तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में कक्षा 11 वीं के जतिन ने 56 मिनट 30 सेकेंड में दौड़ लगाकर पहले स्थान पर रहा। कक्षा दसवीं का अभिनव कुमार दूसरे और नौवीं का सुशांत तीसरे स्थान पर रहा।