फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Soon the honor of Shikshamitras will be returned'

‘जल्द होगी शिक्षामित्रों के मान सम्मान की वापसी’

Sun, 26 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
'Soon the honor of Shikshamitras will be returned'
‘जल्द होगी शिक्षामित्रों के मान सम्मान की वापसी’
विज्ञापन

धामपुर। महंत श्री राजूदास महाराज उत्थान मंच शिक्षामित्र संघ उत्तर प्रदेश के जिला प्रवक्ता केशव त्यागी ने कहा कि संघ की ओर से 16 से 21 अक्तूबर के बीच अयोध्या में होने वाले महायज्ञ के दौरान प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों का मान सम्मान वापस होने जा रहा है। इसलिए सभी शिक्षामित्र अपने परिवार के सदस्यों के साथ घोषित कार्यक्रम के अनुसार महायज्ञ में प्रतिभाग जरूर करने को पहुंचे। रविवार को इस बैठक से अयोध्या से लौटकर संघ के प्रवक्ता केशव त्यागी ने बताया कि 25 सितंबर को अयोध्या में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक थी। इसमें बिजनौर जिले से छह सदस्य शामिल हुए। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे, उन्होंने शिक्षामित्रों की समस्याओं का निदान कराने का भरोसा दिया है। कहा कि वे जल्द ही उनकी समस्या का निदान कराने को प्रदेश के सीएम से मिलेंगे। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में बिजनौर से लोकेंद्र चौधरी, उदयवीर सिंह, शरद त्यागी, सूरज यादव व महंत श्री राजूदास महाराज उत्थान मंच शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अतीक खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed