{"_id":"6069ffd08ebc3ee64f1ceacc","slug":"sonveer-elected-president-bijnor-news-mrt5330175169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनवीर को चुना गया अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनवीर को चुना गया अध्यक्ष
विज्ञापन
सोनवीर को चुना गया अध्यक्ष
बिजनौर। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन जीडीएस के मंडलीय सम्मेलन में सर्व सम्मति से सोनवीर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया।
रविवार को जैन धर्मशाला में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन जीडीएस बिजनौर का मंडलीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंडलीय सचिव अनुराग मेहरोत्रा के अनुसार सोनवीर सिंह को अध्यक्ष और लक्ष्मीनारायण को उपाध्यक्ष बनाया गया। शैलेंद्र कुमार गुरु, जिले सिंह को मंडलीय सचिव, मोनू कुमार को सह सचिव, कुमारी डॉली तोमर, राज सिंह, कुलदीप कुमार, उज्जवल सूद, मोहित कुमार को सह सचिव, शशिकांत शर्मा को कोषाध्यक्ष, वासुदेव को सह कोषाध्यक्ष, क्षेत्रपाल सिंह, रोहित कुमार, हरीश कौशिक को संगठन सचिव, राकेश कुमार शर्मा को ऑडिटर बनाया गया। सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सम्मेलन में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन वर्ग तृतीय के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, अंकित चौधरी, वीरेंद्र कुमार, अवधेश, बाबूराम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।