फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Songs and bhajans are embedded in the conscience: Anuradha Paudwal

गीत और भजन अंतरात्मा में समाए हैं : अनुराधा पौडवाल

Wed, 11 Dec 2024 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Songs and bhajans are embedded in the conscience: Anuradha Paudwal
- निजी कार्यक्रम में पहुंचीं अनुराधा पौडवाल का नजीबाबाद में किया गया स्वागत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। पार्श्व गायन और भजन दोनों गायन की विधाएं हैं और मेरे लिए दोनों ही अहम हैं। फिल्मों में गायन से करियर की शुरुआत हुई और अब भजन मेरी आत्मा बन चुका है। संगीत की गायन विधा में पद्मश्री से सम्मानित अनुराधा पौडवाल ने ये बात कहीं।

नजीबाबाद में निजी कार्यक्रम में पहुंचीं गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा कि गायन के क्षेत्र में नई पीढ़ी परफॉर्मर के रूप में तेजी से उभर रही है। किशोर दा भी परफॉर्मर रहे, जबकि मैंने सिंगर के रूप में फिल्मी गीतों और भजनों को आवाज देकर श्रोताओं के दिलों में स्थान बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन



शुरुआती दौर में उन्होंने भगवत गीता का गायन किया। दुर्गा सप्तशती को स्वर दिया। पार्श्व गायन में वर्ष 1973 में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की फिल्म अभिमान से कॅरिअर की शुरुआत करने वाली अनुराधा पौडवाल ने मेरी जंग, राम लखन, बंटवारा, हीरो, तेजाब आदि फिल्मों के गीतों को स्वर देकर लोकप्रियता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनआईजीसी के कार्यक्रम में पहुंची अनुराधा पौडवाल का एमडी अवनीश अग्रवाल, सीए रविंद्र अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, डॉ.संदीप अग्रवाल, डॉ.राखी अग्रवाल ने स्वागत किया।




गायन ने अनुराधा को दिलाए अनेक पुरस्कार

अनुराधा पौडवाल को भारत सरकार ने वर्ष 2017 में पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया। फिल्म उत्सव के गीत मेरे मन बजा मृदंग.., फिल्म आशिकी के गीत नजर के सामने.., फिल्म दिल है कि मानता नहीं.. के टाइटल गीत और फिल्म बेटा के धक-धक करने लगा.. गीत पर फिल्म फेयर पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed