फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Somewhere Vanraj and somewhere Gajraj are active, searching for shelter in the population

Bijnor News: कहीं वनराज तो कहीं गजराज सक्रिय, आबादी में तलाश कर रहे आशियाना

Sun, 06 Aug 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Somewhere Vanraj and somewhere Gajraj are active, searching for shelter in the population
बिजनौर, कालागढ़। ग्रामीण क्षेत्र में कहीं वनराज तो कहीं गजराज सक्रिय हो रहे हैं। हिंसक वन्यजीव आबादी में अपने आशियाने तलाश कर रहे हैंं जिसकी वजह से लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क एवं अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वनों की सीमा पर बसी आबादी में हिंसक वन्यजीवों का विचरण आम लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। वन विभाग की टीमों के सक्रिय होने के बाद भी वन्यजीवों का विचरण आबादी में निरंतर जारी है। कालागढ़ में रामगंगा बांध के सहायक बांध सैडिल बांध पर रात्रि में 16 हाथियों का दल स्पिलवे की ओर बढ़ता देखा गया। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही सांसें रोककर किसी तरह अपने आप को कमरें में ही रखा।
विज्ञापन

सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि बांध पर हाथी लगातार सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले पानी की लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। केबिल को नष्ट कर दिया। उधर कालागढ़ की सीमा से लगे पूर्व सैनिक काॅलोनियों के इस्लामनगर पंचायत के ग्रामों में गुलदार, बाघ, हाथी जैसे जीवों का विचरण जारी है। ग्राम प्रधान गीतेन्द्र सिंह कहना है कि ओम इंटर कॉलेज से लेकर भिक्कावाला तक अनेक जगह बाघ, गुलदार को देखा गया है। इन दिनों बारिश में तो खतरा और बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरण्या, भारतीय वन्यजीव संरक्षण सोसायटी के सचिव नरेन्द्र सिंह का कहना है कि अब यहां वन्यजीवों का दायरा बढ़ रहा है। इसके लिए नए इंतज़ाम आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed