फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Solidarity of Valmiki Samaj and emphasis on being educated

वाल्मीकि समाज की एकजुटता व शिक्षित होने पर बल

Fri, 16 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Solidarity of Valmiki Samaj and emphasis on being educated
वाल्मीकि समाज की एकजुटता व शिक्षित होने पर बल
विज्ञापन

स्योहारा। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मयंक हंसराज ने वाल्मीकि समाज की एकजुटता और शिक्षित होने पर बल दिया।
मुरादाबाद मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मयंक हंसराज ने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान से ही देश में विकास का रास्ता खुलता है। अब समाज की महिलाओं को भी बराबरी का सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज दो सौ वर्षों से गुलामी भरा व अछूत का जीवन जी रहा है। मोदी सरकार की विश्व में स्वच्छता को लेकर जो शानदार छवि बनी हैं। उसमें वाल्मीकि सफाई कर्मियों का भी बड़ा योगदान है लेकिन उसे नकारा गया है। मयंक हंसराज कहा कि दो वर्ष के कोरोना काल में वाल्मीकि सफाई कर्मियों ने जीवन खतरे में डाल कर देश को स्वच्छ रखने में जो योगदान दिया है। उसके लिए उन्हें कोरोना योद्धा सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन

सम्मेलन में संगठन की ओर से आठ सूत्रीय मांग पत्र विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील को दिया गया। ज्ञापन में सफाई कर्मियों को बंद किया गया पीएफ दोबारा वेतन में काटने, स्थायी कर्मचारियों के सिलेक्शन ग्रेड सफाई कर्मियों का वेतन एक तारीख से पांच तारीख के बीच देने, सफाई कर्मियों को मिलने वाली वर्दी ठेका सफाई कर्मचारियों को वर्दी दिए जाने, महीने में चार छुट्टियां दिया जाने तथा वेतन बैंक खाते में दिए जाने की मांग की गई। सफाई नायक की पदोन्नति कर स्थायी सफाई नायक बनाए जाने की मांग की गई। सम्मेलन में भाजपा मंडल अध्यक्ष नैपाल सिंह, पालिका अध्यक्ष हाजी अख्तर जलील, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र अरोड़ा उर्फ राजू, पालिका के मनोनीत सभासद मुकेश रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed