फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A 'Cockroach Janata Party' worker made a video of the school's dilapidated condition go viral.

Bijnor News: काॅकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने स्कूल की बदहाली का वीडियो किया वायरल

Fri, 21 Aug 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A 'Cockroach Janata Party' worker made a video of the school's dilapidated condition go viral.
स्योहारा के गांव बेरखेड़ा के कंपोजिट स्कूल की बदहाली का वीडियो पर अरविंद केजरीवाल द्वारा किया ग
बेरखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय की बदहाली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट
विज्ञापन

बीईओ ने प्रधानाध्यापक को जारी किया नोटिस, पंचायत सेक्रेट्री की कार्यशैली पर भी सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा में कंपोजिट स्कूल के टॉयलेट के टूटे दरवाजे, स्कूल परिसर और प्रवेश द्वार पर जलभराव तथा टूटी पेयजल टंकी की स्थिति का वीडियो वायरल हो रहा है। काॅकरोच जनता पार्टी का कार्यकर्ता बता रहे वंश चौधरी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी कमेंट कर व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने स्कूल का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इससे संबंधित एक वीडियो में युवा पंचायत सेक्रेट्री की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।
वंश चौधरी ने मंगलवार को स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो पर अरविंद केजरीवाल ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि - न पीने का पानी, न प्रॉपर टॉयलेट, ऐसे माहौल में बच्चे कैसे पढ़ सकते हैं? उन्होंने वंश चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की हकीकत दिखाई है। मामला का शिक्षा विभाग ने भी संज्ञान लिया। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) वीरेंद्र पाल सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य अध्यापक धर्मवीर सिंह को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा। स्कूल में प्राथमिक स्तर के 37 और जूनियर के 18, कुल 55 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल से संबंधित एक अन्य वीडियो में पंचायत सेक्रेट्री से भी वंश चौधरी व अन्य युवा बात करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्कूल में जो कमियां थीं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। आवश्यक मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।
---
वर्जन...
स्कूल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। - वीरेंद्र पाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, स्योहारा

स्योहारा के गांव बेरखेड़ा के कंपोजिट स्कूल की बदहाली का वीडियो पर अरविंद केजरीवाल द्वारा किया ग

स्योहारा के गांव बेरखेड़ा के कंपोजिट स्कूल की बदहाली का वीडियो पर अरविंद केजरीवाल द्वारा किया ग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed