{"_id":"6001d7678ebc3e2f2679d4ee","slug":"soldiers-honored-on-army-day-bijnor-news-mrt520710085","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल सेना दिवस पर सैनिकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल सेना दिवस पर सैनिकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
बिजनौर में जैन धर्मशाला में सेना दिवस पर सम्मानित किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
- फोटो : BIJNOR
थल सेना दिवस पर सैनिकों को किया सम्मानित
बिजनौर। सेना दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने पूर्व सैनिकों का मनोबल बढ़ाते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एसपी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया।
शुक्रवार को थल सेना दिवस पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से जैन धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष कर्नल हर्ष निधि ने कहा कि इस वर्ष के सेना दिवस का मुख्य विषय 1971 भारत-पाक युद्ध रहा। मुकुल जैन ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। एसपी धर्मवीर सिंह ने 1971 भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले सैनिक रघुवीर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, महेश कुमार, सोलोमन सिंह, हरज्ञान सिंह, पीतांबर सिंह पांडेय, महाराज सिंह रावत आदि को सम्मानित किया। जूनियर हाईस्कूल नंगली छोइया बिजनौर के बच्चों, दिव्या त्यागी आदि ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। समारोह की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन टीकम सिंह, अरविंद वर्मा, मुकुल जैन ने संयुक्त रूप से किया।
सैनिकों का सभी को करना चाहिए सम्मान: एसपी
फोटो-02
बिजनौर। एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक बैंक्वेट हॉल में सेना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिक बेहद ही मुश्किल पलों में देेश की सुरक्षा करते हैं। हम सभी को इनका हर हालत में सम्मान करना चाहिए। सैनिक ही दिन रात कड़ी मेहनत कर हम सभी देशवासियों को सुरक्षा देते हैं। इसलिए इनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिलाध्यक्ष केशव सिंह ने कहा कि 15 जनवरी 1949 को भारतीय मूल के पहले जनरल केएम करिप्पा ने भारतीय सेना का पदभार ग्रहण किया था। तभी से 15 जनवरी को थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पूर्व ब्रिटिश आर्मी के जनरल सर फ्रांसिस रॉबर्ड रॉय बूचर से थल सेना का चार्ज था। इस अवसर पर लवकुश, अरुण सारस्वत, अजय फौजी, राहुल चौधरी, अनिल शर्मा, केपी सिंह, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।