{"_id":"57571de94f1c1b761f9c61b8","slug":"soldier-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में सिपाही की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
धामपुर सीएचसी में गाड़ी में सिपाही के शव को रखते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
शेरकोट में हाईवे पर सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आकर बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। सिपाही की मौत से घर में कोहराम मच गया।
पुलिस के मुताबिक रविवार को तीन बजे रेहड़ थाने के दोनों सिपाही अरविंद और लखपत अलग-अलग बाइकों से चांदपुर थाने के गैंगेस्टर के आरोपियों की तलाश में रविवार को थाने से निकले थे। इनमें से एक सिपाही मुजफ्फरनगर थाने के गांव अलमासपुर नई मंडी निवासी अरविंद की गांव भनोटी की पुलिया के निकट कार की चपेट में आकर मौत हो गई। पीएम कराने के अरविंद के शव को उनके गृह जनपद में भेज दिया गया। इस घटना की रिपोर्ट साथी सिपाही लखपत ने पुलिस में दर्ज कराई है। इस घटना के बाद चालक कार को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, रेहड़ एसओ प्रेमचंद शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों सिपाही हेल्मेट नहीं पहन रखे थे।