फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   sokendra and mausum clash in front of prabhari mantri

प्रभारी मंत्री के सामने भिड़े साकेंद्र प्रताप और मौसम चौधरी

Sun, 01 Sep 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
sokendra and mausum clash in front of  prabhari mantri
प्रभारी मंत्री के सामने भिड़े साकेंद्र प्रताप और मौसम चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल के स्वागत के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और विधायक सुचि चौधरी के पति एश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम आपस में भिड़ गए। दोनों में खूब धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई। दोनों खेमों के बीच में फंसे मंत्री को पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह वहां से निकालकर ले गए। इस घटना को लेकर खूब हंगामा रहा।
जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल रविवार को बिजनौर के दौरे पर आए थे। बैराज मार्ग के कान्हा फार्म पर उनका स्वागत किया जा रहा था। कान्हा फार्म में पहुंचने पर एक दूसरे को धक्का लगने पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और एश्वर्य चौधरी आपस में भिड़ गए। दोनों में धक्का मुक्की और नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों के समर्थक आमने सामने आ गए। खूब हंगामा होता रहा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल इस विवाद के बीच में फंस गए। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पीछे से उन्हें पकड़कर वहां से निकालकर लाए। इसके बाद भी दोनों खेमे शांत नहीं हुए। साकेंद्र प्रताप और एश्वर्य चौधरी को आपस में भिड़ता देख तमाम भाजपाई आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन

एश्वर्य चौधरी और पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह में 36 का आंकड़ा है। दोनों का विवाद किसी से छिपा नहीं है। साकेंद्र प्रताप सिंह पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के खेमे में हैं। दोनों हर कार्यक्रम में साथ-साथ जाते हैं। रविवार को हुए विवाद में भारतेंद्र सिंह दोनों पक्षों को शांत करने में जुटे रहे। विवाद के दौरान लाइसेंसी बंदूकों के साथ मौजूद दो लोगों को सीओ सिटी अरुण कुमार ने बाहर भेज दिया। विवाद के बाद साकेंद्र प्रताप सिंह और एश्वर्य चौधरी मौसम ने एक साथ बैठकर खाना खाया। दोनों ने कहा कि उनके बीच कोई विवाद नहीं हुआ था। जो लोग दोनों के बीच विवाद की बात कह रहे हैं वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिलदेव का किया गया भव्य स्वागत
कान्हा फार्म हाउस पर प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व चेयरमैन डॉ. नवनीत गर्ग ने मंत्री का तिलक किया। स्व. विधायक लोकेंद्र चौहान के बड़े भाई सीपी सिंह के आवास पर भी मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक सुचि मौसम चौधरी, ओमकुमार, अशोक राणा, कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, राममोहन अग्रवाल, रावेंद्र सिंह, सीपी सिंह, कृष्ण बलदेव सिंह, सुभाष वाल्मीकि, डॉ. बीरबल सिंह, दीपक गर्ग मोनू, सुमन त्यागी, संगीता अग्रवाल, कविता चौधरी, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, रचना पाल, पूनम गोयल, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला बार अध्यक्ष एसके बबली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, केके रवि, पूर्व विधायक लवकुश, निशांत राठौर, मानव सचदेवा आदि मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से की बात
प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डाक बंगले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि वे विकास से जुड़े हर मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे। बिजनौर जिले को चमकाने के लिए पूरा जोर लगा देंगे। उन्होंने डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी संजीव त्यागी को भी डाक बंगले में बुला लिया। कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगनी चाहिए। कोई काम ऐसा न हो जिससे केंद्र व प्रदेश सरकार की छवि खराब हो। जिला अपराधमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए।

पंडित ललित शर्मा ने भेंट की माला
विष्णुलोक के ज्योतिषरत्न शिरोमणि पंडित ललित शर्मा प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल को नवग्रह शांति के लिए नवरत्न की माला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की। मंत्री को उत्तरीय ओढ़ाकर शुभ कामनाएं व शुभ आशीष दिया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी का मानना था कि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता नवनीत गर्ग ने मंत्री के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बहुत मेहनत की। उनकी मेहनत रंग लाई और कार्यक्रम सफल हुआ। डॉ. नवनीत गर्ग मंत्री के बेहद करीबी हैं।

बिजनौर में कांहा फार्म में भाजपा नेताओं के आपस में भिंड़ने के दौरान भीड़ में बुरी तरत से फंसे जिल?

बिजनौर में कांहा फार्म में भाजपा नेताओं के आपस में भिंड़ने के दौरान भीड़ में बुरी तरत से फंसे जिल?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed