फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Soil investigation will be done in barkatpur sugar mill

मिट्टी की सेहत पता करके खेती करें किसान:डीएम

Tue, 22 Dec 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Soil investigation will be done in barkatpur sugar mill
बिजनौर में बरकातपुर चीनी मिल में मृदा परीक्षण लैब के बारे में जानकारी लेते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : BIJNOR
बरकातपुर चीनी मिल में होगी मिट्टी की जांच
विज्ञापन

नांगलसोती/बिजनौर। उत्तम ग्रुप की बरकातपुर चीनी मिल में नि:शुल्क मिट्टी की जांच होगी। किसानों को उनकी जमीन में पोषक तत्वों के बारे में बताया जाएगा। डीएम रमाकांत पांडेय व एडीएम न्यायिक नितिन मदान ने फीता काटकर व मिट्टी की जांच करने वाली मशीन का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही सिंगल बड विधि से गन्ने की पौध तैयार करने वाली नारी उत्थान महिला स्वयंसहायता समूह का भी शुभारंभ किया गया।
मिल परिसर में हुए कार्यक्रम में डीएम ने मृदा परीक्षण लैब का घूमकर निरीक्षण भी किया। मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि मिल से 34 हजार किसान जुड़े हुए हैं और मिल का रकबा 28 हजार हेक्टेयर है। कोशिश की जाएगी कि सभी किसानों के खेतों के मिट्टी के नमूनों की जांच की जाए। डीएम ने कहा कि किसान मिट्टी की जांच कराकर खेती करेंगे। जिन पोषक तत्वों की कमी जमीन में हैं उसे पूरा करें। मिल के फार्म हाउस में सिंगल बड विधि से गन्ने की पौध तैयार कर रहीं महिलाओं से भी वार्ता की और इसी तरह स्वावलंबन से जुड़े रहने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

महिलाओं को शॉल उपहार में दिए। मिल अफसरों ने बताया कि सिंगल बड विधि से 30 लाख पौध तैयार की जाएंगी। डीएम ने मिल के फार्म हाउस में की जा रही खेती के बारे में भी जानकारी ली। मिल के गन्ना महाप्रबंधक विश्वासराज सिंह ने बताया कि मिल ने पिछले साल का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है और इस साल का भी 1.27 करोड़ का भुगतान किसानों को दे दिया गया है। इस दौरान डीसीओ यशपाल सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार, आसवनी इकाई उपाध्यक्ष जेपी त्रिपाठी, अतेंद्र शर्मा, विकास ठाकुर, प्रगतिशील किसान बृज कुमार, चेयरमैन जितेंद्र सिंह, संदीप कुमार, कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed