{"_id":"5fd8fd248ebc3ec14b28b122","slug":"social-organizations-will-provide-nutrition-to-tb-victims-nazibabad-news-mrt515763772","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी ग्रसितों को पोषाहार उपलब्ध कराएंगी समाजसेवी संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी ग्रसितों को पोषाहार उपलब्ध कराएंगी समाजसेवी संस्थाएं
विज्ञापन
नजीबाबाद में क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को पोषाहार देती समाजसेवी संस्थाओं की प्रतिनिधि।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी ग्रसितों को पोषाहार उपलब्ध कराएंगी समाजसेवी संस्थाएं
नजीबाबाद। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आह्वान पर नगर की समाजसेवी संस्थाओं ने टीबी रोग से ग्रसितों को निशुल्क पोषाहार उपलब्ध कराने का मिशन शुरू किया है।
समाजसेवी संस्था लायंस क्लब, लायनेस क्लब, सखी वेलफेयर सोसायटी, राधे-राधे वेलफेयर सोसायटी ने 18 वर्ष से कम आयु के 25 टीबी ग्रसित बच्चों और किशोरों को पोषाहार उपलब्ध कराने का राज्यपाल से प्रेरित होकर उठाया है। समाजसेवा में अग्रणी पूजा नर्सिंग होम के डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 18 वर्ष से कम आयु के टीबी रोग से ग्रसित सरकारी इलाज करा रहे बच्चों और किशोरों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से आगे आने का आह्वान किया था। पूजा नर्सिंग होम चारों समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों डॉ. राखी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, नीलम माहेश्वरी ने मंगलवार को टीबी ग्रसित 25 बच्चों और किशोरों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया। प्रत्येक माह समाजसेवियों की ओर से पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा। लायनेस क्लब की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सचिव हेमा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, डॉ. राखी अग्रवाल ने चार मरीजों को देखभाल की दृष्टि से चिह्नित किया है। डॉ. राखी अग्रवाल और संदीप ने क्षय रोगियों को मनोबल बनाए रखने, चिकित्सा की सरकारी सुविधाओं की जानकारी के साथ रोग के लक्षणों और उपचार के प्रति गंभीरता लाने की सलाह दी है।