{"_id":"6664d1bd7b54d1955c0f01d4","slug":"social-forestry-department-stopped-drain-construction-work-in-harchandpur-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-108748-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सामाजिक वानिकी विभाग ने हरचंदपुर में रुकवाया नाला निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सामाजिक वानिकी विभाग ने हरचंदपुर में रुकवाया नाला निर्माण कार्य
विज्ञापन
- लोनिवि की ओर गांव हरचंदपुर में जल निकासी के बनाया जा रहा था नाला
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव हरचंदपुर में लोक निर्माण विभाग की ओर से जल निकासी के कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को सामाजिक वानिकी विभाग ने रुकवा दिया है। कारण सामाजिक वानिकी विभाग से एनओसी नहीं लेना बताया गया है। उधर, लोनिवि के अधिकारियों को कहना है कि आबादी क्षेत्र में नाला निर्माण के लिए एनओसी की जरूरत नहीं होती।
लोनिवि की ओर से नांगल-चंदक-मंडावली मार्ग का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण कराया गया है। इसके बाद गांव हरचंदपुर में मार्ग के दोनों को ओर जल निकासी के लिए प्रस्तावित नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। लोनिवि ने इससे पूर्व गांव कामराजपुर, चंदोक, जीतपुर बस स्टैंड पर नाला निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया है।
शनिवार को सामाजिक वानिकी विभाग ने गांव हरचंदपुर में नाला निर्माण कार्य रुकवा दिया। वानिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोनिवि ने नाला निर्माण के लिए विभाग से परमिशन नहीं ली। बिना परमिशन के नाला निर्माण का कार्य नहीं हो सकता है। इसके बाद लोनिवि ने नाला निर्माण कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन
नाला निर्माण के लिए लोनिवि को विभाग में में रॉयल्टी जमा कर परमिशन लेनी होती है। बिना परमिशन के नाला निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे विभाग को राजस्व हानि हो रही है। यदि बिना परमिशन के नाला निर्माण कार्य कराया तो लोनिवि अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - हरगोविंद सिंह, डिप्टी रेंजर, सामाजिक वानिकी विभाग।
.
.
गांव हरचंदपुर की आबादी क्षेत्र में जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। जिसे वानिकी विभाग के अधिकारी ने रुकवा दिया है। इस संबंध में वानिकी विभाग के रेंजर और डीएफओ से वार्ता की जाएगी। - शैलेंद्र कुमार शास्वत, अधिशासी अभियंता, लोनिवि नजीबाबाद।
नाला निर्माण कार्य रोकने से ग्रामीणों में रोष
नांगलसोती। ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के बाद लोनिवि ने हरचंदपुर की आबादी क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य शुरू कराया था। नाला निर्माण कार्य रोके जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण देव कुमार, रामचरण सिंह, कामेंद्र सिंह, विकास कुमार का कहना है कि यदि बरसात से पूर्व नाला नहीं बना तो ग्रामीणों को जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ेगी। जल्द से जल्द नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को विवश होंगे।