फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SO blocked the matter of filling water from tap

नल से पानी भरने के मामले का एसओ ने कराया पटाक्षेप

Sun, 12 Jul 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
SO blocked the matter of filling water from tap
नल से पानी भरने के मामले का एसओ ने कराया पटाक्षेप
विज्ञापन

शेरकोट। मोहल्ला अचारजान में कोरोना पॉजिटिव लोगों के परिजनों को मोहल्ले में लगे सरकारी नल से पानी भरने से रोक लगा दिए जाने के मामले का पटाक्षेप हो गया है। एसओ संजय कुमार पांचाल ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया है। पालिका की ओर से पेयजल से भरे पानी के टैंकरों को बस्ती में पहुंचाया जा रहा है।

गौरतलब है कि शेरकोट के मोहल्ला अचारजान में कुछ लोगों ने यहां पर लगे सरकारी इंडिया मार्का नल से पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के परिजनों को नल से पानी भरने से रोक दिया था। इन लोगों के परिजनों से कह दिया था कि वह बीमार है। इसलिए नल को न छूए। क्योंकि यह बीमारी छूने से फैलती है। ऐसा होने से संबंधित परिवार के लोगों में असंतोष फैल गया। जबकि पालिका की ओर से मोहल्ले में पानी के टैंकर को पहले से ही भिजवाया जा रहा है। बकोल एसओ, रविवार को दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामले को निपटवा दिया गया है। अब किसी को कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed