फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Snvidakarmion strike

संविदाकर्मियों की हड़ताल

Wed, 16 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 16 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Snvidakarmion strike
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने लखनऊ में संविदा कर्मियों पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में सीएमओ आफिस में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सकारात्मक कदम न उठाने तक कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 
सीएमओ आफिस में धरने के दौरान संविदाकर्मियों ने कहा कि संविदा कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर 13 मार्च को लखनऊ में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांग को दबाने के लिए पुलिस से लाठी चार्ज कराया।

शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर बर्बरतापूर्वक लाठी बरसाना अन्याय है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर व रिजवी कमेटी की सिफारिशों को लागू कराने की मांग के लिए जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठाती संघ के प्रांतीय आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, नर्सेस संघ पेशंस सिंह, एएनएस संघ की अध्यक्ष रूपधारा ने मौके पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. योगेश कुमार सिंह, महामंत्री रविंद्र यादव, अजीम अहमद, शहबाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed