सर्पदंश से मौत: जिस सांप ने डसा, उसे साथ लेकर 6 घंटे तक कराते रहे झाड़फूंक, जिंदगी से हार गई महिला
नूरपुर में गल्लाखेड़ी गांव में सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने छह घंटे तक झाड़फूंक में समय गंवाया, समय पर एंटी स्नेक वैनम न मिलने से जान नहीं बच सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा का ताजपुर में सर्पदंश से पीड़ित के लिए हर सेकेंड की कीमत होती है। लेकिन, लोग झाड़फूंक के चक्कर में पड़कर कीमती समय गवां रहे हैं। गल्लाखेड़ी निवासी लक्ष्मी देवी (35) को बुधवार को सांप ने डस लिया। परिजन मरने से पहले और बाद में झाड़फूंक कराते रहे। जिस सांप ने डसा, उसे भी साथ लेकर घूमते रहे। करीब छह घंटे झाड़फूंक कराने में बीत गए और बाद में महिला ने दम तोड़ दिया।
बुधवार दोपहर करीब 11 बजे गांव गल्लाखेड़ी निवासी पवन कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी (35) खाना बनाने के लिए टंकी से चावल निकाल रही थी। इस दौरान कमरे में बैठे सांप ने लक्ष्मी को डस लिया। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर घर के अंदर दौड़े। परिजन महिला को पास के ही गांव रवाना में एक झाड़फूंक वाले के यहां लेकर पहुंचे। उसने करीब दो घंटे झाड़फूंक किया।
इसके बाद परिजन एक बजे महिला को अपने घर ले आए। यहां उसे नीम के पत्ते चबाए गए। लेकिन, कुछ देर बाद महिला बेहोश गई। बेहोशी की हालत में महिला को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नूरपुर में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने इलाज से इंकार कर दिया। बाद में परिजन सीएचसी नूरपुर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Independence Day: 52 सेकंड थमा शहर, मेरठ में 100 से ज्यादा स्थानों पर गूंजा सामूहिक राष्ट्रगान
महिला की मौत के बाद किसी ने मंडावर में सपेरा का पता दिया। सपेरे ने महिला और जिस सांप ने काटा उसे मंडावर लाने के लिए कहा। परिजन दोनों को सपेरे के पास लेकर पहुंचे। यहां सपेरे ने सांप को वश में किया।
साथ ही शर्त रख दी कि महिला को जिंदा कर देंगे। लेकिन, तुम्हें नहीं देंगे। परिजनों ने पैसे देने के लिए कहा। सपेरे ने लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजन मृत महिला को वापस गांव ले आए और तिगरी जाकर महिला का गंगा में जलप्रवाह कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई।
चिकित्सकों का कहना है कि सर्पदंश के तुरंत बाद एंटी स्नेक वेनम लगवा लेनी चाहिए। अगर, समय से वेनम लग जाए तो व्यक्ति की जान बच जाती है। गल्लाखेड़ी निवासी लक्ष्मी को समय से सही उपचार नहीं मिलने से मौत हो गई। इसलिए झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े।
घरों में बिल बनाते हैं भारतीय कोबरा
गांव गल्लाखेड़ी में लक्ष्मी देवी को जिस सांप ने उसा, उसे परिजन पकड़ने का दावा कर रहे थे। उसे अपने साथ लेकर घूमते रहे, जिसकी वीडियो भी बनाई। यह भारतीय कोबरा सांप था। जो बिलों में घर बनाते हैं, चाहे वे पेड़ों के खोखले हों, दीमक के टीले हों, चट्टानों के ढेर हों या छोटे जानवरों की मांदें हों।
मादा इन बिलों में 10 से 30 अंडे देती है। मादा उनके फूटने तक उनकी रखवाली करती है और केवल भोजन के लिए ही बाहर निकलती है। अंडे सेने की अवधि लगभग 50 से 70 दिन होती है। अंडे से निकलने के बाद, ये बच्चे लगभग 20 से 30 सेमी (7.9 से 11.8 इंच) लंबे होते हैं। अंडे से निकलने के तुरंत बाद ये हमला करने में सक्षम होते हैं और इनके विषदंतों में पहले से ही ज़हर होता है।
सर्पदंश के लक्षण
-जलन और सूजन होना
-जी मिचलाना और कमजोरी
-पेट दर्द और दस्त लगना
-हाथ-पैर में झनझनाहट या अकड़न
-सांस लेने में दिक्कत होना
-घाव से खून बहना या त्वचा का काला पड़ना
-शरीर का सुन्न पड़ना
सांप के काटने पर करें ये काम
-जहां सांप ने काटा हो, उससे आधा फीट ऊपर बंध लगाएं
-सांप के काटने पर बिल्कुल न घबराएं
-इसके बाद तुरंत अस्पताल पहुंचे
-अस्पताल पहुंचकर एंटी स्नेक वेनम लगवाएं
-झांड़फूंक के चक्कर में न पड़ें