फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Smuggling against fifteen lawyers for demolition of Jaji's wall

बिजनौर: जजी में विवादित दीवार गिराने को लेकर पंद्रह वकीलों के खिलाफ डाला तस्करा

Sun, 16 Feb 2020 10:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2020 10:16 AM IST
सार

  • हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन इस समस्या को निपटाने में लगा था।
  • सीसीटीवी फुटेज देखकर दीवार गिराने वालों की पहचान कराई जा रही है।
     

विज्ञापन
Smuggling against fifteen lawyers for demolition of Jaji's wall
कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में जजी परिसर की विवादित दीवार गिराने के मामले में पंद्रह वकीलों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने जीडी में तस्करा डाल दिया है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर दीवार गिराने वालों की पहचान करने में पुलिस लगी है।
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई से मामला गरमाने के आसार बन गए हैं। क्योंकि दीवार गिरने के बाद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा था कि दीवार वकीलों ने नहीं गिराई।
विज्ञापन


न्यायालय परिसर में गत 17 दिसंबर 2019 को हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज की हत्या होने के बाद मंडावर मार्ग स्थित जजी के गेट पर दीवार खड़ी कर दी गई थी। इस गेट से सभी का प्रवेश बंद कर दिया गया था। गेट को खुलवाने के लिए वकील लामबंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन इस समस्या को निपटाने में लगा था। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सहमति बनी थी कि मंडावर वाले गेट से वकील और लिपिक आ जा सकते हैं।

गुरुवार को उक्त दीवार को गिरा दिया गया। इस पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि दीवार वकीलों नहीं गिराई है। दीवार गिराए जाने पर वकीलों ने धरना भी दिया था।

उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पंद्रह अज्ञात वकीलों के खिलाफ तस्करा डाला है। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर दीवार गिराने वालों को पहचानने में जुटी है। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा का कहना है कि पंद्रह वकीलों के खिलाफ तस्करा डाल दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखकर दीवार गिराने वालों की पहचान कराई जा रही है।

पहले भी हो चुके हैं वकील और पुलिस में टकराव
जजी में मंडावर रोड वाले गेट पर दीवार को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा था। उससे पहले भी कई बार पुलिस और वकीलों में टकराव की स्थिति बनती रही है। वाहन चेकिंग में यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक वकील के साथ विवाद होने पर जजी में वकीलों ने पुलिस वालों के वाहनों की चाबियां छीन ली थीं। उस मामले में भी अज्ञात वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed