फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Smuggled truck in Dumper due to Kohre, driver killed, helper injured

Bijnor News: कोहरे के कारण डंपर में घुसा ट्रक, चालक की मौत, हेल्पर घायल

Wed, 22 Jan 2025 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Smuggled truck in Dumper due to Kohre, driver killed, helper injured
राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर गांव आसफाबाद चमन में हुआ हादसा
विज्ञापन

केबिन में फंस गए थे दोनों, पुलिस ने बमुश्किल निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर गांव आसफाबाद चमन में सीमेंट से भरा ट्रक आगे जा रहे बजरी से भरे डंपर से जा टकराया। इसमें जसपुर निवासी ट्रक चालक 25 वर्षीय साहिल की मौत हो गई, हेल्पर अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
उत्तराखंड के जसपुर निवासी चालक साहिल पुत्र नसीम और हेल्पर अरमान (28) पुत्र इंदौर निवासी लक्सर बुधवार को रुड़की से ट्रक में सीमेंट भरकर रामनगर जा रहे थे। गाड़ी हेल्पर अरमान चला रहा था। सुबह करीब सात बजे अफजलगढ़ थाने के गांव आसफाबाद चमन स्थित धर्म कांटे के समीप उनका ट्रक घना कोहरा होने के कारण आगे जा रहे बजरी से भरे डंपर से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। चालक और हेल्पर दोनों केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से केबिन में फंसे चालक-हेल्पर को बाहर निकलवाकर सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। चिकित्सक ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। अरमान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद सड़क से बजरी हटाकर यातायात सुचारू किया गया। सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि हादसे के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed