फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Smriti forests will be made in municipal bodies'

‘नगर निकायों में स्मृति वन बनाए जाएंगे’

Tue, 29 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
'Smriti forests will be made in municipal bodies'
‘नगर निकायों में स्मृति वन बनाए जाएंगे’
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले के नगर निकायों में स्मृति वन बनाए जाएंगे, जहां लोग अपने पूर्वजों की याद में पौधे लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे।

पौधरोपण से जुड़ी बैठक में डीएम ने कहा कि सभी विभाग अपना पौधरोपण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करें। पौधों की देखभाल भी विभागों को ही करनी है। पौधों को वन व उद्यान विभाग की नर्सरी से ही खरीदा जाए। पौधरोपण की जीयो टैगिंग भी कराएं। कहा कि जुलाई में 62 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। विदुर कुटी, कण्वाश्रम व गंगा किनारे भी पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ डा.एम सेम्मारन को मांग के अनुसार विभागीय नर्सरी में पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर निकाय के अधिकारियों को स्मृति वन स्थापित कराने और वहां जन सामान्य से अधिक से अधिक पौधे लगवाने को कहा। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक, डीएफओ नजीबाबाद मनोज शुक्ला, डीपीआरओ सतीश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed