फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Smooth power supply, picket ended

सुचारु हुई विद्युत आपूर्ति, धरना समाप्त

Sat, 24 Oct 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Smooth power supply, picket ended
सुचारु हुई विद्युत आपूर्ति, धरना समाप्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों के नलकूपों की बिजली सुचारु होने, विद्युत लाइन जल्द ठीक कराने के आश्वासन के बाद किसानों का आदर्श नगर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, सतपाल चौधरी, जितेंद्र पहलवान, करन सिंह, नौबहार सिंह, राजीव राठी, प्रशांत चौधरी, धर्मेंद्र राणा, बाबूराम तालान, कौशल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने आदर्श नगर बिजली घर पर शुक्रवार शाम तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा।

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार, एसडीओ विकास कुमार, जेई बसंत कुमार ने किसानों को गांव उब्बनवाला में किसानों के नलकूपों से जुड़ा ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने, जल्द ही नलकूपों से संबंधित विद्युत लाइन पोल लगाकर ठीक कराने का आश्वासन दिया। किसान विद्युत आपूर्ति सुचारु होने के बाद जेई मुनेश और लाइनमैन भूपेंद्र के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े रहे। विद्युत अधिकारियों ने लाइनमैन को तत्काल प्रभाव से क्षेत्र से हटाकर जेई को संबंधित मामले में स्पष्टीकरण तलब करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने किसानों से वसूली मामले में भी कार्रवाई के प्रति किसानों को आश्वस्त किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने दो दिन से चला आ रहा धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed