फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Smoke arose from a spark in the wheel of the Lucknow-Chandigarh Express, many passengers jumped off the train

टला हादसा: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहिये में चिंगारी से उठा धुआं, कई यात्री चलती ट्रेन से कूदे, चोटिल

Fri, 14 Jun 2024 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Jun 2024 01:05 PM IST
सार

लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस में आज दोपहर बड़ा हादसा टल गया। यहां बिजनाैर के चंदक स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही एक्सप्रेस के पहिये में चिंगारी उठने लगी और धुआं कोच में भर गया। वहीं दहशत में कई यात्री चलती ट्रेन से कूद गए, जिन्हें चोटें लगी हैं। 

विज्ञापन
Smoke arose from a spark in the wheel of the Lucknow-Chandigarh Express, many passengers jumped off the train
ट्रेन के पहिये से उठा धुआं, घबराए यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस में चंदक रेलवे स्टेशन पर अचानक पहियों में चिंगारियां उठी और धुआं धुआं हो गया। पहियों से निकला धुआं कोच में भरने लगा तो यात्रियों में आग लगने की दहशत फैल गई। घबराए यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


बताया गया कि अभी ट्रेन रुकी भी नहीं थी कि धीमी होते ही यात्री ट्रेन से कूदने लगे। ऐसे में कई यात्री चोटिल हुए हैं। ट्रेन में आग लगने की अफवाह पर अफरा तफरी का माहाैल हो गया। 
विज्ञापन

Smoke arose from a spark in the wheel of the Lucknow-Chandigarh Express, many passengers jumped off the train
स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

वहीं स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही अधिकारी माैके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर आग बुझाई। काफी देर तक यह ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही और पूरी तरह चेकिंग की गई।

वहीं इस दाैरान देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को भी इसी स्टेशन पर रोकना पड़ा। यात्रियों में इतनी दहशत फैल गई थी कि ट्रेन के चलने पर भी वे उसमें सवार नहीं हुए और स्टेशन पर ही रह गए। ये यात्री दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed