फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Small note to deposit cooperation

छोटे नोट जमा कर किया सहयोग

Sat, 19 Nov 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 19 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Small note to deposit cooperation
चांदपुर में एसबीआई में सौ-सौ के नोट जमा करते व्यापारी पासर भाटिया। - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर   में क्षेत्र के कुछ बैंकों में नो कैश का बोर्ड लगने से हो रही परेशानी को कुछ कम करने के उद्देश्य से एक व्यापारी ने एसबीआई में 3.40 लाख रुपये  सौ-सौ के नोट जमा कर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का काम किया  है। बैंक मैनेजर ने व्यापारी का स्वागत किया।
विज्ञापन

नोटबंदी को ग्यारह दिन बीत जाने के बाद भी बैंकों में नई करेंसी नहीं आने से बैंकों में छोटे नोट की कमी दिखाई देने लगी है। नगर क्षेत्र के कई बैंकों के गेट पर नो कैश का बोर्ड तक लग गया है जिससे जरूरतमंद परेेेशान हैं। बैंकों पर जरूरतमंदों  की लंबी कतार कम होने का नाम  ही नहीं ले रही है। शनिवार को       बैंकों में नोट बदलने के लिए बुजुर्गों का दिन रखा गया था। बैंकों में कम होती करेंसी के चलते शनिवार को मोहल्ला कटारमल निवासी व्यापारी पारस भाटिया सौ-सौ के नोटों की 34 गड्डी लेकर जब भारतीय स्टेट बैंक चांदपुर पहुंचे तो उसके स्वागत के लिए बैंक मैनेजर मनोज कुमार ढल अपनी सीट से खड़े हो गए तथा कैशियर के पास स्वयं उसके साथ पहुंचकर कैश जमा कराया। बैंक मैनेजर ने कहा कि व्यापारी द्वारा छोटे नोट जमा करने से और अधिक जरूरतमंदों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


जिला जज ने भी लिए ढाई लाख
चांदपुर में एसबीआई से सात परिवारों को शादी के लिए ढाई लाख रुपये दिए गए हैं। ऐसे परिवारों के लिए फार्म शनिवार को बैंक में आ गया है। शनिवार को जिला जज पीके चौरसिया ने भी अपनी बेटी की शादी के लिए ढाई लाख रुपये लिए। इसके अलावा मोहल्ला चौधरियान निवासी बाबूराम, महादेवपुरम निवासी सत्यवीर सिंह, नसीम अहमद ने भी अपने परिवार में होने वाली शादी के लिए ढाई लाख रुपये बैंक से लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed