फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Slogans against SDO, uproar

एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी, हंगामा

Fri, 21 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Slogans against SDO, uproar
हल्दौर में उलेढ़ा बिजलीघर पर हंगामा करते संविदा कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी, हंगामा
विज्ञापन

हल्दौर। गांव उलेढ़ा बिजलीघर के लाइनमैन संविदाकर्मियों ने उपखंड हल्दौर बिजलीघर के एसडीओ पर गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। कार्य बहिष्कार कर संविदाकर्मी थाने पहुंचे और एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी।

गांव उलेढ़ा बिजलीघर पर संजीव कुमार, सतीश कुमार, इंदर सिंह, जोगेंद्र सिंह, विशनचंद आदि संविदा लाइनमैन तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे सभी संविदाकर्मी उपभोक्ताओं के विद्युत बिल जमा करने में व्यस्त थे। इसी दौरान उपखंड हल्दौर के एसडीओ संदीप कुमार उलेढ़ा बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने काम में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया। एसडीओ के इस व्यवहार से संविदाकर्मियों में आक्रोश पैदा हो गया। उपखंड हल्दौर के अंतर्गत आने वाले सिसौना, पैजनियां, कड़ापुर, लदुपुरा गांवों व हल्दौर बिजली पर तैनात संविदाकर्मियों को मामले की सूचना दी। बृहस्पतिवार को सभी बिजलीघरों के संविदाकर्मी उपखंड हल्दौर बिजलीघर पर एकत्र हुए और एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इसके बाद संविदाकर्मियों ने थाने पहुंचकर निगम के एसडीओ संदीप कुमार के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, एसडीओ संदीप कुमार ने गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उलेढ़ा बिजलीघर के संविदाकर्मी लापरवाही बरतते हैं। उन्होंने काम को सही ढंग से करने के दिशा-निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed