फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sloganeering against Pakistan

पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sloganeering against Pakistan
चांदपुर में पाकिस्तान का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में  जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के विरोध में हिंदु संगठनों एवं अन्य संस्थाओं ने कड़ी निंदा करते हुए घटना को शर्मनाक बताया। इस बीच पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके गए।
विज्ञापन

चौक बाजार में वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप तायल, पंकज शर्मा, विक्रांत चौधरी, तनु गोयल, रणधावा सिंह, लवी अग्रवाल, प्रफुल   वशिष्ठ, अभिषेक तड़ियाल, रवि अग्रवाल के नेतृत्व में अनेक भाजपाईयों ने चौक बाजार में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष शिवम सिसोदिया, पंडित अमित कौशिक, नमन गुप्ता, शोभित मित्तल, तुषार माहेश्वरी, विमल घाघट, युवराज, जतिन सहित अनेक युवा वाहिनी सदस्यों ने सीआरपीएफ जवानों की मौत पर रोष व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के पुतले फूंके। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखचैन लाल, राकेश शर्मा, एम अकरम खां, सिराजुद्दीन, सलाहउद्दीन सैफी ने आतंकी घटना को कायरता भरी कार्रवाई बताते हुए घटना की निंदा की। भागूवाला के बुध बाजार में सुरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, कैलाश, घनश्याम, मनीराम के नेतृत्व में    क्षेत्र के लोगों ने कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि     अर्पित की। उधर, भागूवाला के चिकित्सकों डॉ. इब्ने सऊद, डॉ. नवेद अंजुम, डॉ. साबिर, डॉ. सुुदेश विश्नोई, डॉ. रतन और ग्राम प्रधान मो. अय्यूब ने आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाने की कार्रवाई को दुनिया को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
नांगलसोती में  नांगलसोती के मुख्य बाजार में सुनील सैनी और अंकुर सैनी के नेतृत्व में सामाजिक और राजनीति संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन करते हुए पुलवामा आतंकी घटना की निंदा की। प्रदर्शन में संजय कुमार, हेमेंद्र चौधरी, खालिक, यूसुफ, धनीराम, विकास, सोनू, पुनीत राठी, नौबहार सिंह, अभय सिंह, गोपाल शर्मा, अनीस अहमद सहित अनेक लोग उपस्थित हुए। उधर, गांव दाऊदपुर में हिमांशु शर्मा, रोहन शर्मा, अमति,   नीरज, विपिन, जितेश, विजय पाल, सौरभ चौधरी के नेतृत्व में  क्षेत्रवासियों ने पुलवामा घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके।

आतंक के विरोध में निकाला जुलूस
नूरपुर में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में हिंदू जागरण मंच तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका।
हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस के नेतृत्व में हिन्दू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मुरादाबाद रोड से जुलूस के रूप में शिव मंदिर चौक पहुंचे तथा  पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। जितेंद्र बैंस ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सेना को इसका कड़ा जवाब देने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में जितेंद्र बैंस, पुष्पेंद्र शेखावत, अरुण शर्मा, मुकेश गुप्ता, राजीव जोशी एवं नवीन कुमार आदि शामिल थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने वैद्य जी कॉम्पलेक्स में एकत्र होकर पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रृद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में तसलीम अहमद, रवेंद्र सिंह, प्रणयमनु गुप्ता, सचिन शर्मा, नरेश कुमार, गुरूनाम सिंह, संदीप जोशी, अजयवीर सिंह, मुकुल गुप्ता, अंकित जोशी, शाहनवाज मलिक, असलम मलिक, इल्यास मिकरानी, हनीफ अंसारी आदि शामिल थे।
 क्षत्रिय राजपूत समिति ने एक बैठक का आयोजन कर पुलवामा के शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। श्रृद्धांजलि देने वालों में राजेश्वर सिंह, मदनपाल सिंह, अनिल कमल, उमेश चंद, ब्रजेश कुमार, तथा शिवचरन सिंह आदि शामिल थे। थाने में सभी पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी। वहीं चांदपुर में शहर भर में आतंकवाद व पाकिस्तान के पुतले फूंक कर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग की गई।
बजरंग दल कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह चौक के पास एकत्र हुए तथा नारेबाजी करते हुए फीना तिराहे पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं में प्रशांत शर्मा, कृष्णा चौधरी, राहुल कुमार, प्रिंस चौधरी, शिवम कुमार, मोहित कुमार,  नवनीत कुमार, ऋषभ भटनागर, मोनू, अनुभव, कार्तिक, विशाल आदि मौजूद रहे।

पाकिस्तान से लिया जाए बदला
चांदपुर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने देश के जवानों के काफिले पर आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया।
शुक्रवार को दोपहर बजरंग दल कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह चौक के पास एकत्र हुए तथा नारेबाजी करते हुए फीना तिराहे पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जवानों पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी। बजरंग दल जिला संयोजक संजय चौधरी ने कहा कि यह घटना अत्यंत ही निंदनीय एवं कायरतापूर्ण है। समय आ गया है कि इसका मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान को दिया जाए। वक्ताओं ने भारत सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए घटना का बदला लेने की मांग की है। प्रशांत शर्मा, कृष्णा चौधरी, राहुल कुमार, प्रिंस चौधरी, शिवम कुमार, मोहित कुमार, नवनीत कुमार, ऋषभ भटनागर, मोनू, अनुभव, कार्तिक, विशाल आदि मौजूद रहे।
विश्व हिंदू महासंघ ने जवानों पर आतंकी हमले के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कोतवाली निरीक्षक को दिया। महासंघ की रोडवेज बस स्टैंड के पास तहसील अध्यक्ष पीयूष     अरोड़ा के प्रतिष्ठान पर उन्हीं की अध्यक्षता व दीपक शर्मा के संचालन में हुई बैठक में मनमोहन टांक, तुषार सिंह, शालू त्यागी, जितेंद्र यादव, मयंक कुमार, सचिन बस्सी, संदीप आदि मौजूद रहे।

आतंकवाद का पुतला फूंका
चांदपुर में समाजवादी पार्टी चांदपुर विधान सभा अध्यक्ष प्रभात यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ता शुक्रवार को आंबेडकर चौक पर एकत्र हुए। आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में जवानों पर कायरतापूर्ण हमले की घोर निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद आतंकवाद के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसमें प्रभात यादव, यूनुस ताऊ, नफीस कुरैशी, निर्दोष यादव, मोंटी यादव, विरेश यादव, कृपाल यादव, रोहित अग्रवाल, मोहम्मद फईम, गुड्डू अंसारी, मोनू यादव आदि मौजूद रहे।
क्षत्रिय राजपूत सभा ने दी श्रद्धांजलि
चांदपुर में क्षत्रिय राजपूत सभा की बैठक में आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। गांव स्याऊ स्थित नरेंद्र सिंह चौहान के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता व वीरेंद्र राजपूत के संचालन में हुई बैठक में वकताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। इसमें इंद्रप्रताप सिंह, तिलकराम सिंह, डा.महेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, सोमेस सिंह, मनजीत सिंह, रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।  

शहीदों को किसानों ने श्रद्धांजलि दी
नगीना में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गन्ना समिति में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में बिजली की बढ़ी हुई दरों को कम करने, क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली रोकने, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने, बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने तथा गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के अंदर कराए जाने की मांगों पर मंथन हुआ। बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जो किसानों से वादे किए थे उन पर खरी नहीं उतर रही है। बैठक की अध्यक्षता चौधरी वीर सिंह डबास ने तथा संचालन चौधरी बलजीत सिंह ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल सिंह, आलोक चौहान, रामवचन सिंह, ओमपाल गहलोत, महेंद्र सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, रोहित कुमार, गजेंद्र सिंह, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed