{"_id":"6202b281ef75d9484f79491d","slug":"slips-given-to-voters-distributed-to-blo-nazibabad-news-mrt576302454","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ को बांटी मतदाताओं को देने वाली पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ को बांटी मतदाताओं को देने वाली पर्चियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएलओ को बांटी मतदाताओं को देने वाली पर्चियां
नजीबाबाद। मतदाताओं के घर पर मतदान पर्ची पहुंचाने के लिए तहसील में बीएलओ को मतदान पर्चियां बांटी गई। इसके बाद बीएलओ अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को ये पर्चियां बांटेंगे।
मंगलवार को तहसील परिसर में स्थित प्रशासनिक अधिकारी के कक्ष में बीएलओ की भीड लगी रही। इस दौरान नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेबल ऑफिसर को मतदाता पर्चियों का वितरण किया गया। बीएलओ ये पर्चियां वोटरों को उनके घर-घर जाकर पर्ची बांटेंगे। इन पर्चियों से वोटर आसानी से मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
तहसीलदार गोपेश तिवारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन सभी मतदाताओं को उनके नाम, आयु, लिंग और पता लिखी पर्चियों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम बीएलओ को सौंपा गया है। अगले तीन-चार दिन तक तहसील से बीएलओ को पर्ची देने का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र का हर बीएलओ तहसील में प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय से मतदाता पर्ची प्राप्त कर ले।