फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Slight reduction in Ganga's flood, but no relief from flood

Bijnor News: बिजनौर/छाछरी मोड़। गंगा के उफान में मामूली कमी, पर बाढ़ से नहीं मिली राहत

Fri, 18 Aug 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Slight reduction in Ganga's flood, but no relief from flood
छाछरी मोड़ क्षेत्र के गांव सलेमपुर खादर में भरा गंगा का पानी।
-बाढ़ के चलते तीन दिनों से बंद है सलेमपुर-जलीलपुर मार्ग
विज्ञापन

-पिछले तीन दिनों से बंद है मार्ग पर आवागमन, पांच से छह फीट पानी
- गांव फैजीपुर, मीरापुर खादर, महमूदा खादर के घरों में भरा पानी
- बिजनौर-बैराज पर खतरे के निशान के नजदीक बह रही गंगा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/छाछरी मोड़। गंगा के उफान में मामूली कमी देखने को मिली है, लेकिन बाढ़ के हालात जस के तस हैं। खादर में सभी जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। वहीं सलेमपुर जलीलपुर मार्ग पिछले तीन दिनों से बंद है। इसके अलावा कई गांव में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है।

बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.80 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान से महज 0.20 मीटर ही दूर है। उधर, बिजनौर बैराज पर गंगा में एक लाख 41 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। हालांकि हरिद्वार से पानी में कमी आने की वजह से बालावाली से रावली तक मंडावर क्षेत्र में पानी कम हुआ है। उधर बैराज के डाउन स्ट्रीम यानि जलीलपुर क्षेत्र में बाढ़ के हालात जस के तस हैं। बीते तीन दिनों से महमूदा, ढोलनपुर, फैजीपुर, सलेमपुर खादर, मीरापुर सीकरी में घर गंगा के पानी से घिरे हुए हैं। प्रवीण सिंह, राजेश, जयपाल सिंह, जगदीश सिंह, राजेंद्र सिंह, मूला सिंह, जोगिंदर सिंह, नरेश, रणवीर सिंह के घरों में 5 से 6 फीट पानी है। उधर, सलेमपुर खादर-जलीलपुर मार्ग पर 5 से 6 फीट पानी आ जाने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप है। गन्ने और धान की फसल जलमग्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed