फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sleep and freedom of tiger can be disturbed Heavy on Life

Bijnor News: बाघ की नींद और आजादी में खलल पड़ सकता है जीवन पर भारी

Fri, 09 Jan 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sleep and freedom of tiger can be disturbed Heavy on Life
प्रजनन काल में संवेदनशील हो जाते हैं बाघ, कालागढ़ मुख्य मार्ग पर पर देखा गया बाघ का जोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। कालागढ़ के वनों व सीमा पर बाघ की नींद में खलल और उसके विचरण की आजादी में खलल डालने वाले की जान भी जाने का खतरा है। कालागढ़ के मुख्य मार्ग पर बाघ का जोड़ा विचरण करते देखा जा रहा है।

कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों का विचरण आम है। इस समय बाघ का प्रजनन काल चल रहा है। इस दौरान उनका व्यवहार संवेदनशील हो जाता है। बाघ की नींद व विचरण में किसी भी तरह का व्यवधान उसके उग्र स्वभाव को खतरनाक बना देता है। बाघ वनों में अन्य जीवों से दूर रहकर जोड़ा बनाकर शांत स्थानों पर आ जाते हैं। वहीं वनों की सीमा पर रहने वाले ग्रामीण खतरे से बेखबर वनों में प्रवेश कर जाते हैं। इससे उनका जीवन खतरे में पड़ जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान आमिर, सद्दाम, दीपक सिरोही, आर्यदेव राणा, सलमान आदि का कहना कि नई काॅलोनी से आते समय मुख्य मार्ग पर सूखास्रोत के निकट एक बाघ को झाड़ी में देखा गया। बाइक की आवाज सुनकर बाघ की नींद खुल गई थी। एक साथी ने फोटो भी ले लिया। वे किसी तरह वहां से तेजी से निकले। पूर्व डीएफओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि बाघ जंगल का राजा है। अक्सर मादा बाघ को लेकर बाघों में वर्चस्व की जंग में एक ही बाघ बचता है। प्रजनन काल में तो उनके प्राकृतावास से दूरी ही उत्तम विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी एनके रूवाली का कहना है कि आबादी से लगे जंगल/सोत में दो बाघ दिखाई दे रहे हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। बाहरी लोगों को वनों व जंगल के किनारों पर अंदर जाने से रोका जा रहा है। गांवों में जाकर गोष्ठी कर समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed