{"_id":"67115e78082eb1ed6c0ff9e4","slug":"skin-diseases-started-decreasing-as-soon-as-the-weather-improved-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-133756-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मौसम ठीक होते ही घटने लगे त्वचा रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मौसम ठीक होते ही घटने लगे त्वचा रोगी
विज्ञापन
-एलर्जी, फंगल इंफेक्शन सहित अन्य बीमारी के मरीज घटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मौसम में बदलाव होने से अब बीमारियों पर भी असर पड़ रहा है। मौसम ठीक होते ही त्वचा रोगी घटने लगे हैं। मेडिकल अस्पताल के त्वचा विभाग की ओपीडी में रोजाना करीब 30 मरीज तक कम हो गए।
जिले में अब धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगी है। जिससे मौसम स्वस्थ हो गया है। इससे बीमारी भी कम फैल रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप कम हो गया है। पिछले एक सप्ताह तक मच्छरों के काटने से एलर्जी हो रही थी। मगर अब मच्छरों के मरने से एलर्जी के मरीज घट गए हैं।
इसके अलावा फंगल इंफेक्शन के मरीजों में भी कमी देखने को मिली है। इस समय फंगल इंफेक्शन के रोजाना 30 मरीज तक अस्पताल आ रहे हैं। वर्तमान में मेडिकल अस्पताल की त्वचा विभाग की ओपीडी में रोजाना 90 मरीज तक पहुंच रहे हैं। जबकि पहले 120 मरीज तक रोजाना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौसम ठीक होते ही त्वचा रोगियों की संख्या भी घट गई है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि मौसम में परिवर्तन होने से त्वचा रोगियों की संख्या घटी है। इस समय सामान्य मरीज आ रहे हैं। किसी विशेष बीमारी के मरीज अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं।