फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Skills of the district will be honored today

जिले के हुनरमंद आज सम्मानित होंगे

Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Skills of the district will be honored today
जिले के हुनरमंद आज सम्मानित होंगे
विज्ञापन

बिजनौर। जिला एक जिला एक उत्पाद में चयनित है। आज शिल्पकार महर्षि विश्वकर्मा की जयंती पर राजकीय आईटीआई संस्थान में जिले के हुनरमंदों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में संस्थान में अध्ययनरत एवं पूर्व उन छात्रों को भी सम्मान मिलेगा जो अपने हुनर से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आदि शिल्पकार महर्षि विश्वकर्मा हुनरमंदों के प्रेरणास्रोत हैं। बिजनौर एक जिला एक उत्पाद में चयनित है। नगीना की काष्ठकला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश विदेश में नाम कमाया है। विदेशों खास तौर से खाड़ी देशों में नगीना के काष्ठ उत्पादन बेहद पसंद किए जाते हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों से विदेशों में छवि बनाई है। इतना ही नहीं निजी क्षेत्र में बना जैविक गुड़ विदेशियों की पहली पसंद बना है। जिले में बिजनौर, धामपुर, नजीबाबाद, नगीना तथा अफजलगढ़ में राजकीय आईटीआई संचालित हैं। राजकीय आईटीआई बिजनौर ने अनेक ऐसे हुनरमंदों ने प्रशिक्षण लिया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके उच्च पदों तक पहुंचे हैं। महिला प्रशिक्षार्थियों ने भी प्रगति के आयाम स्थापित किया है। आज राजकीय आईटीआई बिजनौर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक सूची चौधरी व वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed