फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six people killed in accidents, many injured

दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत

Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six people killed in accidents, many injured
हादसों में छह लोगों की मौत, कई घायल घायल
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर/अफजलगढ़/शेरकोट। जिले में अलग अलग जगहों पर हुए हादसों में चार बाइक सवार युवकों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसों की वजह से मृतकों के परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गई।
झालू के मोहल्ला जोशियान निवासी संजू जोशी पुत्र रामकृष्ण ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि जब उसका 24 वर्षीय भतीजा मोहित उर्फ कल्लू को होली के दिन अपने साथी प्रद्युम्न और एक अन्य के साथ बाइक से जसपुर के निकला। नहटौर मार्ग पर गांव ढक्का कर्मचंद के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मोहित की मौत हो गई। प्रद्युम्न व अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी नरेश सैनी 26 वर्ष पुत्र धर्मपाल सिंह शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बाइक से अफजलगढ़ जा रहा था। वह गांव के निकट पुलिया पर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजन बिना पुलिस में कोई कार्रवाई किये युवक का शव घर ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर-बैराज मार्ग पर बाइक सवार की मौत
बिजनौर। बिजनौर बैराज मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक सवार उमेश कुमार पुत्र कृष्ण निवासी गांव दुल्हापुर थाना पिहानी जिला हरदोई को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हुआ। अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। उमेश आईटीसी कंपनी में नौकरी करता था। जोकि कंपनी के काम से ही बिजनौर आया। 16 मार्च को यह हादसा हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मंडावर। शुक्रवार को सीमली कला गांव का रहने वाला 22 वर्षीय राहुल पुत्र बिजेंद्र सिंह गांव से मंडावर के निकला। रास्ते में देवीदास वाला में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें राहुल घायल हो गया। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहरमचा हुआ है।
रोडवेज बस की चपेट में आकर महिला की मौत
नगीना। रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हुई एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान बिजनौर में मृत्यु हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 16 मार्च को नगीना धामपुर फोरलेन पर ग्राम पुरैनी के पास सड़क पार कर रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला निर्मला देवी उत्तराखंड रोडवेज की बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।महिला को उपचार के लिए बिजनौर भेज दिया गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की शादी ग्राम जौनपुर थाना शिवाला कला में हुई थी, जो हाल में अपने भाई के यहां पुरैनी रह रही थी।
बाइक सवार चाचा भतीजा घायल
हल्दौर। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी निवासी हितेंद्र सैनी अपने चाचा नरेश सैनी के साथ अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने निकला। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पैजनियां चौराहे के पास तेज रफ्तार एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से बिजनौर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने नरेश सैनी को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया।
वाहन से टकराई एंबुलेंस, चालक की मौत और दो घायल
शेरकोट। ऋषिकेश एम्स से काशीपुर रही एंबुलेंस से हाईवे 74 पर गांव मुबारकपुर कुंडा के पास किसी वाहन से टकरा गई। एंबुलेंस के टकराने से चालक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों की हालत को चिंताजनक देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस से मरीजों को एम्स से उनके घर काशीपुर ले जाया जा रहा था।

शनिवार को दुर्घटना स्थल पर पहुंचे दारोगा यशवीर सिंह ने बताया कि हादसा सवेरे के समय का है। पुलिस ने एंबुलेंस ने शीशों को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और किसी तरह से धामपुर सीएचसी में उपचार को भर्ती कराया। बताया गया कि इस दौरान डॉक्टरों ने एंबुलेंस चालक को परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतक जिला सहारनपुर थाना नकुड़ के गांव वादीबड़ी मुश्त का 24 वर्षीय अंशुल पुत्र सुरेश कुमार है। जबकि उत्तराखंड के काशीपुर थाने के गांव गढ़ी नेकी निवासी राजकुमार व गोविंद सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से दो बीमार लोग थे। बीमार लोगों के तीमारदार उन्हें ऋषिकेश एम्स से उनके घर काशीपुर लेकर जा रहे थे। इस दौरान शेरकोट थाना क्षेत्र में मुबारकपुर कुंडा के पास किसी वाहन की टक्कर होने से हादसा हो गया। बताया गया कि दोनों बीमार और एक तीमारदार ठीक है। उनको चोटें नही आई। बताया गया कि वह एंबुलेंस के पीछे हिस्से में बीमार लोगों के पास बैठे थे। पुलिस ने घटना की सूचना एम्स ऋषिकेश को दी है। पुलिस ने बताया कि जब लोगों से घटना के बारे में जानकारी की गई तो पता लगा कि एंबुलेंस की टक्कर आगे जा रहे किसी ट्रैक्टर ट्राली से पीछे से हुई है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed