{"_id":"6791364ace19c7a3ac04c2b9","slug":"six-doctors-and-17-employees-found-absent-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-141344-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गैरहाजिर मिले छह डाॅक्टर और 17 कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गैरहाजिर मिले छह डाॅक्टर और 17 कर्मी
विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान तीमारदारों से जानकारी लेती डीएम जसजीत कौर। स्रोत स
- फोटो : सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में गाजा तस्कर।
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के छह चिकित्सक और 17 स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर मिले। डीएम ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। महिला मरीजों ने खाने की गुणवत्ता पर भी असंतोष जताया। इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यहां भर्ती मरीजों से बातचीत की। चिकित्सा सुविधाओं, निशुल्क सेवाएं और दवाइयों आदि के बारे में जानकारी ली। महिला मरीजों ने खाने की गुणवत्ता पर असंतोष जताया। इस पर डीएम ने खाने की गुणवत्ता की जांच कर सुधार लाने के निर्देश दिए।
सीएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) का निरीक्षण कर स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और वहां एक कर्मचारी की तैनाती करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डाॅ. प्रभा रानी, सीएमएस डाॅ. मनोज सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये मिले निरीक्षण में अनुपस्थित
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले चिकित्सकों में डॉ. अभिमन्यु, डॉ. अर्षिया, डॉ. रोमाना, डॉ. कपिल, डॉ. सुलेमान एवं डॉ. निदा शामिल हैं। इनके अलावा डाटा ऑपरेटर रेनू, स्टाफ नर्सों में नितेश, रूपाली, पूजा, पल्लवी, प्रिया, सिंधु, कृष्णा, अनामिका, डॉली, लक्ष्मी, पूनम, प्रीति, निकिता, सारिका, नीतू एवं अनुराधा शामिल हैं।