{"_id":"5702b4ae4f1c1b565cc81261","slug":"six-announced-mahapanchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह को महापंचायत का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह को महापंचायत का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
धामपुर तहसील में एसडीएम सतेंद्र सिंह ने धरनारत किसानों से की वार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में भाकियू नेताओं का अफजलगढ़ को तहसील बनाने के साथ कई अन्य मांगों पर विचार करने के लिए एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह के साथ हुई वार्ता विफल हो गई। किसानों की किसी मांग पर वार्ता के दौरान सहमति नहीं बन पाई। किसानों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि उनके द्वारा पांच अप्रैल तक समस्या का हल नहीं हुआ तो छह अप्रैल को चार दिन से चल रहा धरना महापंचायत में बदल जाएगा। सात को किसान पशुओं को साथ लेकर तहसील में डेरा डाल देगा। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम पर पक्षपात का आरोप लगाया। डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू का तहसील में किसानों के विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बेमियादी धरना जारी है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगअफजलगढ़ को तहसील बनाने की है। किसानों के आंदोलन को वार्ता के माध्यम से खत्म कराने के लिए एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह सोमवार को तीसरी बार किसानों के बीच गए। उन्होंने किसानों की मांग को पूरा करने में असमर्थता जताते हुए आंदोलन को खत्म करने का आग्रह किया, जिसे किसानों ने ठुकरा दिया। किसानों का आरोप है कि एसडीएम ने जब क्षेत्र में कुछ लोगों की जमीन की श्रेणी को बदल कर दाखिल खारिज कर दिया है, तो अब और किसानों का क्यों नहीं हो रहा है। आदेश सभी के लिए समान है। तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह, प्रेम सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, दर्शन सिंह फौजी, बलजीत सिंह ने चेताया कि यदि पांच अप्रैल तक मांग पूरी नहीं होती है तो छह को भाकियू तहसील में प्रशासन के खिलाफ महापंचायत का आयोजन कर आंदोलन की धार को तेज कर देगी। सात अप्रैल को क्षेत्र का किसान पशुओं के साथ तहसील में डेरा डालकर आंदोलन करेगा। धरने पर धर्म सिंह, चेतन सिंह, रमेश शेखावत, हेमेंद्र कौशिक, सरदार मंशाराम सिंह, बूआ सिंह, करतार सिंह, रूढ़ सिंह, इनामुल्ला खां आदि मौजूद रहे।