फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six animals killed by consuming poisonous fodder

जहरीला चारा खाने से किसान के छह पशुओं की मौत, कई की हालत रही खराब

Tue, 11 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Six animals killed by consuming poisonous fodder
जहरीला चारा खाने से छह पशुओं की मौत
विज्ञापन

हीमपुरदीपा (बिजनौर)। जहरीला चारा खाकर छह पशुओं की मौत हो गई। बाकी पशुओं की हालत भी बिगड़ गई। पशु चिकित्सकों की टीम ने उपचार कर बाकी पशुओं की जान बचाई। पशुओं के पोस्टमार्टम में किसी तरह की बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। घटना की थाने में लिखित में सूचना दी गई है।
गांव पुट्ठा निवासी रामेंद्र सिंह ने गांव में ही पशुओं की डेयरी कर रखी है। पशुशाला में चार दर्जन से अधिक पशु हैं। वह पशुओं का चारा आसपास के गांव से खरीदता है। रविवार को रामेंद्र सिंह ने गंज से पशुओं के लिए चारा खरीदा। शाम को चारे की कुट्टी काटकर पशुओं को खिलाई। चारा खाने के कुछ देर बाद ही पशुओं की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। वे दर्द से तड़पने लगे। उनके गोबर के साथ साथ खून भी आने लगा। रामेंद्र सिंह ने तुरंत ही चिकित्सकों को सूचना दी। डा.सौरभ कुमार सूचना मिलते ही पशुओं का इलाज करने पहुंच गए। रामेंद्र के चार गोंवश व दो महिषवंश की मौत हो गई। चारों बच्चे थे। बाकी पशुओं की सही समय पर इलाज मिलने से जान बच गई। आधी रात से ज्यादा समय तक डा.सौरभ पशुओं का इलाज करते रहे। सुबह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह भी टीम को लेकर गांव पहुंचे और पशुओं का इलाज किया। पशुओं की हालत में सुधार हो गया।
विज्ञापन

मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया गया है। थाना प्रभारी विनोद त्यागी भी मौके पर ही मौजूद रहे। पशुओं की मौत की रिपोर्ट पशुपालन विभाग ने शासन को भी भेजी है। थाना प्रभारी विनोद त्यागी का कहना है कि रामेंद्र ने पशुओं की मौत की लिखित सूचना दी है। जिस किसान के खेत से चारा आया था उसकी जांच भी की जा रही है। चारे के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। किसी बाहर के व्यक्ति द्वारा जहर देने की कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed