फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six animal thieves caught in encounter

पुलिस ने मुठभेढ़ के दौरान छह पशु चोर दबोचे

Fri, 18 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Six animal thieves caught in encounter
नगीना देहात में पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसपी डा.धर्मवीर सिंह। - फोटो : BIJNOR
मुठभेड़ में छह पशु चोर दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना देहात व किरतपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छह पशु चोरो को दबोचा है। पुलिस ने चोरों से नगदी व चोरी में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की है।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक नगीना देहात पुलिस ने पशु चोरो की तलाश में जोगी रम्मपुरी की नहर पटरी पर जाल बिछाया। इस दौरान पुलिस ने सहसपुर सददो की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को रोकने की कोशिश की। पिकप में सवार चोरों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी करके चोरो के गैंग का दबोच लिया। पकड़े गए चोरों में नगीना के मोहल्ला मीर का सराय निवासी साजिद, मोहल्ला लुहारी सराय निवासी नसीम, शहर कोतवाली के गांव काजीवाला निवासी सुलेमान नगीना थाने के मोहल्ला मीठावाला मीर का सराय निवासी रिजवान पुत्र अमरूद्दीन नजीबाबाद के मोहल्ल जाफ्तागंज निवासी रिजवान पुत्र महबूब हैं। पुलिस ने चोरों के पास से दो तमंचे, एक खोखा, पांच कारतूस, दो चाकू पशुओं की चोरी से मिले 3825 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए गैंग ने पुलिस को बताया कि उनके गैंग का लीडर किरतपुर थाने के गांव भनेड़ा निवासी शहजाद उर्फ लगडा हैं। गैंग दिन में गांव के बाहरी छोर पर स्थित मकानों को चिह्नित करके नजीबाबाद की सब्जी मंडी में इकट्ठा हो जाते हैं। गांव से दूर पिकप गाड़ी को खड़ी कर देते हैं। गैंग के सदस्य खेतों के रास्ते पशुओं को चोरी करके पिकप में लाद देते हैं। गैंग के सदस्य अमरोहा जिले के चुचैला में कटान के लिए पशुओं को बेच देते हैं। रिजवान की संभल मीट फैक्टरी में सेटिंग हैं। पिकप गाड़ी वे नजीबाबाद मंडी से किराए पर ले जाते हैं। शहजाद उर्फ लंगड़ा, गांव भरेकी के नीटू व चुचैला के रिजवान पे बृहस्पतिवार को बछराऊ में मिलने को कहा था। गैंग आसपास के जिलों में भी पशु चोरी करता है। किरतपुर पुलिस शहजाद को 300 ग्राम चरस के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed