{"_id":"6158a7468ebc3e62c669ff24","slug":"sit-sat-for-three-hours-waiting-for-the-contractor-bijnor-news-mrt5589418106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के इंतजार में तीन घंटे बैठी रही एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के इंतजार में तीन घंटे बैठी रही एसआईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार के इंतजार में तीन घंटे बैठी रही एसआईटी
बिजनौर। खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या में जांच के लिए शनिवार को फिर से एसआईटी में शामिल सीओ स्वार बिजनौर पहुंचे। जोकि पूछताछ करने के लिए तीन घंटा तक ठेकेदार के इंतजार में बैठे रहे लेकिन ठेकेदार नहीं आया। बाद में अन्य पहलुओं पर जांच कर सीओ लौट गए।
शनिवार को एसआईटी में शामिल रामपुर स्वार के पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह बिजनौर शहर कोतवाली पहुंचे, जिन्होंने पूछताछ के लिए रेलवे माल गोदाम पर ठेकेदारी करने वाले ठेकेदार को बुलवाया। करीब तीन घंटे तक उसका इंतजार किया। लेकिन, ठेकेदार ने बाहर होने की बात कहते हुए आने में असमर्थता जता दी। बता दें कि बिजनौर शहर की युवती की दस सितंबर को हत्या कर दी गई थी। मृतका खो-खो की नेशनल खिलाड़ी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव आदमपुर निवासी शहजाद उर्फ खादिम को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। आरोपी शहजाद माल गोदाम पर रैक से माल उतारने में मजदूरी किया करता था। दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर उसने हत्या कर दी थी। 21 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी की टीम घटनास्थल का मौका मुआयना पहले ही कर चुकी है। टीम मृतका के परिजनों के भी बयान ले चुकी है।
ठेकेदार से पूछे जाने थे सवाल
-शहजाद मजदूरी करने आया था नहीं
- मजदूरी नहीं मिलने पर कब लौटा, उसके साथ कोई और भी था नहीं
- कब से मजदूरी कर रहा था, उस दिन कब लौटा